17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा चुनाव में बसपा टूटी, भाजपा को वोट देंगे बागी विधायक

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ पुरवा सीट से बसपा विधायक अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Alok Pandey

Mar 23, 2018

BSP, Anil  singh, purwa MLA, Bangarmau MLA, kuldeep singh, piyush goyal, Rajya sabha election, upper house election, hindi news, naresh agrawal, nitil agrawal, amanmani tripathi, vijay mishra, mahendranath pandey

लखनऊ. राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान बड़ी खबर। सपा और कांग्रेस के समर्थन की बदौलत राज्यसभा की एक सीट जीतने की कोशिश में जुटी बसपा के विधायक टूट गए हैं। चर्चा है कि तीन विधायकों ने भाजपा के खेमे में मतदान करने का इरादा बनाया है, जबकि उन्नाव की पुरवा सीट से विधायक अनिल सिंह ने भाजपा का साथ देने का ऐलान कर दिया है। बसपा की बगावत से भाजपा की नौवीं सीट जीतने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। उधर, कोर्ट के आदेश के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के मतदान पर रोक से बसपा खेमे का एक वोट और कम हो गया है। ऐसे में बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर की जीत के लिए अब सिर्फ भाजपा में सेंधमारी का जरिया बचा है।


गुरुवार रात से भाजपा खेमे के साथ हैं पुरवा के बसपा विधायक

राज्यसभा चुनाव की गुणा-गणित में भाजपा की बांछे उस समय खिल गई, जबकि गुरुवार रात मतदान के पूर्वाभ्यास के मौके पर उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ पुरवा सीट से बसपा विधायक अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए। इसी दौरान निषाद पार्टी के इकलौते विधायक विजय मिश्र और नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी और सपा के हरदोई से विधायक नितिन अग्रवाल भी नजर आए। कुल मिलाकर आठ सीटों की पक्की जीत के लिए 296 विधायकों के नाम अलग करने के बाद एनडीए गठबंधन के अतिरिक्त 28 विधायकों के साथ उपर्युक्त तीन विधायकों की बदौलत भाजपा की संख्या 31 पहुंच गई है। अब नौवीं सीट को प्रथम वरीयता मतों से जीतने के लिए भाजपा को छह अतिरिक्त वोटों की जरूरत है।


बसपा में टूट से चहक उठे पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री गोयल

राज्यसभा की 10 सीटों में 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी को जिताने की जुगत में लगी भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बसपा और सपा के बागी विधायकों को देखकर चहकते हुए कहाकि शुक्रवार की शाम यूपी के लिए ऐतिहासिक होगी, जब यूपी से सबसे ज्यादा नौ सांसद राज्यसभा में पहुंचेंगे। बसपा के अनिल सिंह ने दावा किया है कि सुबह मतदान के समय दो अन्य बसपा विधायक भी भाजपा के पाले में नजर आएंगे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ सपा छोडकऱ भाजपा में आए नरेश अग्रवाल की बंद कमरे में मंत्रणा हुई। चर्चा है कि नरेश ने सपा विधायक दल में मौजूद अपने खास समर्थक विधायकों के वोट भाजपा के नौवें प्रत्याशी को दिलाने का भरोसा दिया है।


मतदान के लिए भाजपा विधायकों की दोबारा ट्रेनिंग हुई

बुधवार की शाम मतदान का अभ्यास करने के बाद गुरुवार की देर शाम दोबारा मॉकपोल की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि बुधवार को मॉकपोल में बड़ी तादाद में विधायकों ने अपने मतपत्र मोडकऱ मतपेटी में डाल दिए थे। ऐसे में गुरुवार को अभ्यास के दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना न बताते तो एक-एक विधायक को मत डालने के तरीके को बताया-समझाया गया। बावजूद आधा दर्जन विधायकों ने अपने मत डालने में गलत तरीका अपनाया। ऐसे में विधायकों को फिर समझाया गया। उधर, भाजपा ने सतर्कता बरतने के खातिर अपने विधायकों को अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें किस प्रत्याशी को वोट देना है। विधायकों को शुक्रवार को मत डालने से पहले ही उन्हें एलॉट किए प्रत्याशी के नाम को उजागर किया जाएगा।