
SSC CGL 2024 Vacancies Increased: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2024 के तहत अब 18174 पदों पर भर्ती होगी। 24 जून 2024 को आवेदन शुरू होने के समय 17727 पद विज्ञापित हुए थे। अब केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों से मिले संशोधित अधियाचन में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 18174 हो गई है।
अनारक्षित (UR) – 7567 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 2762 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 1606 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 4521 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 1718 पद
नॉन-टेक्निकल डाक सहायक /छंटाई सहायक (PA/SA) – 4159 पद
- अनारक्षित – 1720
- SC – 604
- ST – 451
- OBC – 1003
- EWS – 381
ऑडिटर – 1799 पद
सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) – 1433 पद
CBIC (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड)
- निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) – 2664 पद
- कर सहायक – 1620 पद
CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड)
- कर सहायक – 2256 पद
सीजीएल 2023 के तहत 7.5 हजार से अधिक पदों के लिए लगभग 24,74,030 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आपके बता दें कि उत्तर प्रदेश में, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 के लिए कुल 6,16,566 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, टियर-1 परीक्षा में उपस्थिति दर 54.45% रही, यानी लगभग 3,35,715 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
Published on:
26 Feb 2025 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
