31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर SBI में है आपका अकाउंट तो 29 फरवरी से पहले कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो सकता है बैंक खाता

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों को एसएमएस भेजकर 28 फरवरी 2020 तक अपना केवाईसी (Know Your Customer) पूरा करा लें

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Feb 26, 2020

state bank of india

एसबीआई ने केवाईसी अपडेट कराने के लिए अंतिम तारीख 28 फरवरी नियत की है

लखनऊ. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अगर आपका अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एसबीआई के जिन कस्टमर्स का केवाईसी (KYC) अभी अपडेट नहीं है, जल्द करा लें नहीं तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एसएमएस (SMS) भेजकर कहा है कि 28 फरवरी 2020 तक अपना केवाईसी (Know Your Customer) पूरा करा लें, नहीं तो आप अपने खाते से कोई लेन-देन (ट्रांजेक्शन) नहीं कर पाएंगे। 29 फरवरी को महीने के आखिरी शनिवार के चलते बैंक बंद रहेगी। इसलिए आपके पास सिर्फ दो दिन का और मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी को जरूरी बना दिया है।

एसबीआई ने केवाईसी अपडेट कराने के लिए अंतिम तारीख 28 फरवरी नियत की है। बैंक से कस्टमर्स से नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ एसबीआई ब्रांच में जाकर संपर्क करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर आपके खाते को फ्रीज तक किया जा सकता है।

क्या है केवाईसी
केवाईसी मतलब अपने कस्टमर को जानना। आरबीआई से सभी खातों की पहचान के लिए केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी अपडेट करने के लिए बैंक एक फॉर्म भरवाने के साथ ही जरूरी दस्तावेज लेते हैं। आरबीआई ने हाल ही में केवाईसी के नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत आधार बेस्ड वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रॉसेस (V-CIP) को मंजूरी दी गई है। इसके तहत बैंक, एनबीएफसी और दूसरे लोन देने वाले संस्थान वीडियो बेस्ड आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस का इस्तेमाल केवाईसी के लिए कर सकेंगे। आप घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

केवाईसी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
वोटर आईडी
पासपोर्ट
आधार पत्र/कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
नरेगा कार्ड
पेंशन भुगतान आदेश
डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र आदि

पते के लिए प्रमाण पत्र
टेलीफोन बिल
बिजली का बिल
मान्यता प्राप्त सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी पत्र
बैंक खाता विवरण
राशन कार्ड, विश्वसनीय नियोक्ताओं द्वारा जारी पहचान पत्र, आयकर/सम्पदा कर मूल्यांकन आदेश
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट आदि