10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों में दिल की बीमारी और हाई बीपी से रहना है दूर तो करें आयुर्वेद के यह उपाय

सर्दियों में हृदय संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा तापमान में गिरावट से रक्तचाप भी अनियंत्रित होने लगता है।

less than 1 minute read
Google source verification
bp.jpg

सर्दियों के मौसम में रक्त का गाढ़ापन बढ़ जाता है।

Heart Problems and Cold: सर्दियों में हृदय रोगियों की तादात बढ़ जाती है। इसके अलावा जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए भी खतरे काफी बढ़ जाते हैं। तापमान में लगातार गिरावट से शरीर उसे समायोजित करने में लगा रहता है, जबकि हमारे अंदरूनी अंग भी इससे प्रभावित होते हैं।
वैद्य विसारद राज किशोर सिंह की माने तो सर्दियों के मौसम में रक्त का गाढ़ापन बढ़ जाता है। यह अनेक तरह की मुसीबत पैदा करता है। इसलिए हमे नियमित रूप से अर्जुन की छाल का प्रयोग करना चाहिए। यह सर्दियों में रामबाण का कार्य करता है। इसके लिए हमे अर्जुन की छाल को रात को पानी में भीगा लेना चाहिए और सुबह उस पानी को छानकर पी लेना चाहिए। यह सर्दियों में लगातार तीन महीने तक करना चाहिए।

वैद्य जी के अनुसार सर्दियों में हरी साग सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए। अपना नियमित व्यायाम जारी रखने से हम कई प्रकार की समस्याओं से उबर जाते हैं। सर्दियों में च्यवनप्राश का सेवन सभी को करना चाहिए। इससे हमारा शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य ठीक रहता है।

यह भी पढ़ें

अयोध्या में क्यों जुटे हैं दुनिया भर के खगोल वैज्ञानिक, क्या करने वाले हैं चमत्कार, जानकर हो जाएंगे हैरान