
संजय शेरपुरिया को UP STF ने गिरफ्तार किया है
यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने भाजपा नेताओं को करीबी बताने वाले संजय शेरपुरिया को लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय ने SBI से करोड़ों का कर्ज ले रखा है और सैकड़ों लोगों से काम कराने के नाम पर ठगी की है। ठगी की रकम करोड़ों रुपए बताई गई है।
संजय शेरपुरिया लिख चुके हैं नरेंद्र मोदी पर किताब
संजय शेरपुरिया कई मौकों पर भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर चुका है और उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘दिव्यदर्शी मोदी’ नाम से एक किताब भी लिखी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी 'हिंंदू धर्म की धरोहर भारतीय संस्कृति' पुस्तक का विमोचन मोहन भागवत से करवाया था।
गिरफ्तारी के बाद संजय की तुलना किरण पटेल से की जा रही है। किरण पटेल ने भी कथिततौर पर खुद को भाजपा नेताओं का करीबी बताया था। उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर कश्मीर में वीवीआईपी और जेड़ प्लस सिक्योरिटी हासिल की थी। कई मौकों पर उसने खुद को भाजपा कार्यकर्ता भी बताया। बाद में उसकी गिरफ्तारी हुई।
तस्वीरों दिखाकर बताता था भाजपा का करीबी
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला संजय शेरपुरिया पेशे से नेता, आंत्रप्रेन्योर और लेखक बताया गया है। आंत्रप्रेन्योर वह व्यक्ति होता है जो बिजनेस को नए बिजनेस कॉन्सेप्ट के साथ शुरू करता है। इसके अलावा यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन का फाउंडर है।
संजय कोरोना काल में उस समय चर्चा में आया था जब उसने लकड़ी बैंक की शुरुआत की थी। दावा किया गया कि जब शवों को जलाने के लिए लकड़ी नहीं मिल पा रही थी उसने इसे उपलब्ध कराया था।
यूपी एसटीएफ के मुताबिक, संजय को गोमतीनगर स्थित विभूतिखंड की पॉश कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेताओं के साथ उसने कई तस्वीर खिंचाई हैं। इन्हीं तस्वीरों को दिखाकर वो बताता था कि भाजपा में उसकी कितनी पहुंच है। 2022 के विधानसभ चुनाव में संजय ने भाजपा से गाजीपुर सीट से टिकट की मांग की थी।
दिल्ली और गुजरात से कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह संजय फॉर यूथ नाम की संस्था चलाता है। जिसके जरिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का दावा किया जाता है। दिल्ली में उसका आलीशान बंगला है और गुजरात में भी नेटवर्क है। लोगों को झांसे में फंसाना और काम दिलाने के नाम पर रकम वसूलना काम रहा है।
लम्बे समय से एसटीएफ इसकी पड़ताल कर रही थी। साक्ष्य सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। संजय शेरपुरिया की गिरफ्तारी की पुष्टि STF एडीजी अमिताभ यश ने की है। गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ शेरपुरिया के बारे में डिटेल रिपोर्ट जारी करेगी।
गुजरात में जमाया व्यवसाय
गाजीपुर में शुरुआी पढ़ाई के बाद वह रोजगार के लिए गुजरात गया और वहां रहते हुए व्यवसाय जमाया। इसके साथ गाजीपुर में भी व्यवसाय का दायरा बढ़ाने लगा। पिछल दो सालों में वह हरित अभियान, रोजगार मेला और शहीदों के लिए कार्यक्रमा आयेाजित कर चर्चा में आया था।
Published on:
27 Apr 2023 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
