
Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आप को एसिड अटैक पीड़ित महिला की कहानी बताने जा रहा हैं। जिसने अपने हौसले के दम पर दोबारा से जिंदगी शुरू कर अपराधियों को करारा जवाब दिया है। पीड़िता महिला का कहना है कि कोइ हमसे से हमारा रंग, रूप छीन सकता है, पर हमारे हौसले को हम से कोई भी अगल नहीं कर सकता। हौसले के दम पर हम फिर से उड़ सकते हैं और अपना मुकाम पा सकते हैं।
कार्यक्रम में सुनाई आपबीती
एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने होटल हिल्टन गार्डन इन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में आपबीती सुनाई। पीड़िताओं की आपबीती सुन कार्यक्रम में मौजूद लोगा सहम गए। कार्यक्रम में पीड़िताओं ने अपनी कहानी सुनाई और बताया कि किस तरह से छोटी सोच व पुरुषवादी मानसिकता के चलते उनके अपनों ने ही उन्हे शिकार बनाय ओर उनका ये हाल कर दिया। पर इस हमसे से वो टूटी नहीं है और अपने हौसलों के दम पर अपनी कामयाबी का पीछा कर रही हैं।
ये हैं रेशमा की कहानी
कार्यक्रम में रेशमा ने बताया कि एक के बाद एक बेटियां पैदा करना उनके लिए अभिशाप बन गया। पति ने तेजाब से हमला कर दिया। जिंदगी के कई साल बर्बाद हो गए। लेकिन हौंसला नहीं हारी हूं। खुद कमाकर परिवार का पालन पोषण कर रही हूं। उनके साथ आई फराह और रूपाली ने भी अपने संघर्ष की कहानी साक्षा की। कार्यक्रम में मौजूद लोग पीड़िताओं का कहानी सुन से सिहर उठे। लेकिन लोग इन पीड़िताओं के हौंसले को सलाम करन से खुद को नहीं रोक सके।
किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इन तीनों एसिड अटैक सर्वाइवर्स का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें लंच के साथ होटल का एक टूर भी कराया गया। टूर के दौरान हिल्टन की महिला कर्मचारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। महाप्रबंधक राहुल कोरगांवकर ने बताया कि एक महिला लगातार समाज में विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से अंतहीन जिम्मेदारियों को पूरा कर रही हैं। एसिड अटैक सर्वाइवर्स सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। इस दौरान एसिड अटैक सर्वाइवर रेशमा, फराह और रूपाली को सम्मानित किया गया।
मिलेगा रोजगार
एचआर मैनेजर मोहित पाठक ने बताया कि जल्द इन एसिड अटैक सर्वाइसवर्स को हिल्टन में रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे। वहीं, अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को महिलाओं के लिए विशेष तौर पर तैयार इकोफ्रेंडली सैनिटरी पैड को लांच किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान की मार्केटिंग हेड अंजलि यादव ने बताया कि इस दौरान शीरोज कैफे की एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने अपने दैनिक जीवन से प्रेरक कहानियां भी साझा कीं।
Updated on:
08 Mar 2022 12:11 pm
Published on:
08 Mar 2022 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
