
लखनऊ. बीते बुधवार राजधानी लखनऊ में गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की तरह दिल दहला देने वाली घटना हुई। शहर के अलीगंज के ब्राइटलैंड स्कूल का है। जहां कक्षा एक के मासूम छात्र पर सीनियर स्टूडेंट ने चाकू से हमला कर दिया। छायल छात्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां सीएम योगी भी छात्र के हाल जानने पहुंचेंगे। इस मामले के तूल पकड़ते ही गुरुवार को पैरंट्स ने हंगामा शुरू कर दिया।
आरोपी छात्रा की हुई पहचान
वहीं अलीगंज पुलिस को घायल छात्र ने बताया, कि ‘कोई दीदी थीं, जिन्होंने उसे मारा-पीटा और चाकू से हमला किया था।’ अब अलीगंज पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी छात्रा की पहचान हो गई है। इस मामले से आज पर्दा उठ सकता है।
अभिभावकों ने किया हंगामा
अभिभावकों ने गुरुवार सुबह जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। अभिभावकों ने ब्राइटलैंड स्कूल की घेराबंदी की। मामला बढ़ता देख ब्राइट लैंड स्कूल प्रशासन ने गेट बंद कर दिया है। अभिभावक स्कूल प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अलीगंज पुलिस ने मौके पर पहुच के भीड़ को शांत कराया। सीओ खुद मौके पर पहुंचीं और लोगों को इस मामले के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
स्कूल को कारण बताओ नोटिस
डीआईओएस मुकेश कुमार ने स्कूल को प्रबंधक को नोटिस जारी कर रहा है- क्यों न आपके विद्यालय एवं आपके विरुद्ध विधिक कार्रवाई संपादित करा दी जाए?डीआइओएस ने स्कूल के प्रबंधक व प्राचार्य से 24 घंटे के अंदर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। एडवाइजरी में कहा गया है-"बच्चों को एन्ड्रावयड फोन पर लाने पर रोक लगाई जाए।"
पीड़ित छात्र के पिता राजेश का आरोप है, "इस वारदात के बावजूद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने पुलिस को इन्फॉर्म नहीं किया। इतना ही नहीं स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने पुलिस में ना जाने के लिए दबाव बनाया। मामला मीडिया में आने के बाद स्कूल ने पुलिस को जानकारी दी।"उन्होंने कहा, "मंगलवार को बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद मैं कोर्ट चला गया था। थोड़ी देर बाद स्कूल से फोन आया कि बच्चे को चोट लग गई है। मैं पत्नी को लेकर स्कूल पहुंचा। जहां पता चला कि बच्चे पर चाकू से हमला किया गया था।"
उन्होंने चौंकाने वाला आरोप लगाया कि बच्चे को स्कूल की एक लड़की ने हाथपैर बांधकर बाथरूम में बंद किया और चाकू से वार किया। हालांकि, इसकी वजह वे नहीं बता पाए।ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रो. संदीप तिवारी का कहना है- "बच्चे के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। उसको कई टांके लगाए गए हैं। दो दिन तक बच्चे को मॉनिटरिंग में रखा जाएगा।
Published on:
18 Jan 2018, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.