लखनऊ में सहाराश्री सुब्रत रॉय की अंतिम यात्रा सहारा शहर से शुरू होकर बैकुंठ धाम पहुंचेगी . इनकी यात्रा में परिवार के लोगों के साथ सहारा परिवार के सभी कर्मचारी मौजूद होंगे, जो कल से सहारा शहर में डेरा डाले हुए है।
प्रशासन अलर्ट
लखनऊ पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। जगह – जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है। ताकि अंतिम यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए। यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
पैदल पहुंचेगे लोग बैकुंठ धाम
सूत्रों के अनुसार आगे – आगे सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर और पीछे पूरा परिवार पैदल बैकुंठ धाम तक पहुंचेगा। उनके पीछे सभी कर्मचारी अपने मुखिया को आखिरी विदाई देने के लिए चलेंगे। 1 बजे से लोगों का बैकुंठ धाम पहुंचना शुरू हो जाएगा और २ बजे के बाद सहारा शहर से अंतिम सफर पर परिवार के साथ सहाराश्री निकलेंगे , जिनको पहुंचते -पहुंचते 3 से 3. 30 हो सकता है। उसकी के बाद उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।