23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारा श्री के नाम से क्यों मशहूर हुए सुब्रत रॉय? जानें उनसे जुड़ी पांच बड़ी बातें

Subrata Roy Sahara Death: सुब्रत रॉय नामचीन व्यवसायी होने के साथ काफी लोकप्रिय भी माने जाते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से साल 1978 में सहारा इंडिया के नाम से कंपनी शुरू की थी। उन्हें उनके विलक्षण व्यक्तित्व और बेहतर व्यापारिक समझ के लिए भी जाना जाता है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Nov 15, 2023

subrata_roy_sahara_death.jpg

Subrata Roy Sahara Death: सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे निधन हो गया। सुब्रत रॉय 75 साल के थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 12 नवंबर को भर्ती हुए थे। सुब्रत रॉय हाइपर टेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे। देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। सहारा समूह की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं उनके सहाराश्री बनने की पांच बड़ी बातें...

यहां जानिए सहारा श्री की पांच बड़ी बातें

1. 10 जून 1948 को बिहार में जन्मे सुब्रत रॉय ने थोड़े ही समय में बड़ा व्यवसायिक साम्राज्य खड़ा किया। साल 1978 में उन्होंने गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार की स्‍थापना की। वे हमेशा दूसरों की मदद करने में आगे रहते थे। इसलिए उनके कर्मचारी और लोग उन्हें सहाराश्री कहने लगे।

2. सुब्रत रॉय को देश में सबसे जल्दी गरीबी से अमीरी की ओर कदम बढ़ाने वाला व्यवसायी माना जाता है। सुब्रत रॉय ने वित्त, आवास, विनिर्माण और मीडिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय का विस्तार किया। इस बीच वे भारत के बड़े व्यवसायी बनकर उभरे। उन्होंने न्यूयॉर्क में प्लाजा, होटल और लंदन में ग्रोसवेनर हाउस सहित तमाम जगह अपनी संपत्ति स्‍थापित की।

3. सुब्रत रॉय ने अपने नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीमों को भी प्रायोजित किया। साथ ही वन रेसिंग टीम का फार्मूला भी दिया। लगभग दो दशक पहले उनके दो बेटों की शादियां आज भी देश की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना स्‍थायी निवास बनाया।

4. अपने कार्यकाल में सुब्रत रॉय ने सहारा समूह को अरबों डॉलर का उद्यम बना दिया। जो देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में गिना जाता था। उन्हें राजनीति और बॉलीवुड के क्षेत्र में प्रसिद्ध और शक्तिशाली लोगों के बीच दोस्त बनाने के लिए भी जाना जाता है।

5. सुब्रत रॉय को 2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि वह अपनी दो कंपनियों के निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस न करने के कारण अवमानना मामले में अदालत के सामने पेश नहीं हुए थे। बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन उनके विभिन्न व्यवसायों के लिए परेशानियां जारी रहीं।