
Gadar 2 में भी हैंडपंप उखाड़ेंगे सनी देओल, लखनऊ में बनाया गया पाकिस्तान का सेट।
Gadar 2 shooting in Lucknow : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों लखनऊ में अपने आने फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) की शूटिंग कर रहे हैं। गदर 2 2001 की सुपरहिट फिल्म गदर : एक प्रेम कथा (Gadar : Ek Prem Katha) की सीक्वल है। जिसमें एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी देओल बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Amisha Patel) के साथ नजर आएंगी। आजकल लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज में पाकिस्तान का भव्य सेट लगाया गया है। गदर एक प्रेम कथा की तर्ज पर ही गदर 2 ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए डायरेक्टर से लेकर सभी कलाकार पूरे जी जान से जुटे हैं। ला मार्टिनियर कॉलेज में फिल्माए जा रहे गदर 2 क्लाइमेक्स को लेकर जबरदस्त तैयारी हो रही हैं। यहां सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा पर क्लाइमेक्स फिल्माया जा रहा है।
गदर 2 के क्लाइमेक्स के लिए लखनऊ के कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल देते हुए जंग का अखाड़ा बनाया गया है। कॉलेज की मुख्य इमारत में पाकिस्तानी आर्मी के हेडक्वार्टर का भव्य सेट बनाया गया है। जहां पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया है। सेना की जीपों को भी पाकिस्तानी आर्मी की तरह खाकी रंग में रंगा गया है। सेट पर लाहौर का अहसास कराने के लिए जूनियर कलाकार कुर्ता-पजामा और टोपी लगाए नजर आ रहे हैं।
फिलहाल फिल्माया जा रहा ये सीन
बता दें कि लखनऊ में फिलहाल गदर 2 के उस दृश्य को फिल्माया जा रहा है, जिसमें तारा सिंह (सनी देओल) का बेटा जीते (उत्कर्ष शर्मा) अपनी प्रेमिका को लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचता है। लेकिन, पाकिस्तान में आर्मी उसे बंधक बना लेती है। जिसके बाद जीते को उड़ाने के लिए तोप के आगे बांध दिया जाता है। जीते को तोप से उड़ाने की सजा मिलती देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। भीड़ को आर्मी के जवान कंट्रोल करते हैं। इसी बीच भीड़ से आवाज आती है कि इसकी अंतिम इच्छा तो पूछ लें। इस पर जीते से उसकी आखिरी इच्छा पूछी जाती है। इस पर जीते अपने पिता से मिलने की बात कहता है और फिर होती है। तारा सिंह की एंट्री, जो जीते को बचाते हैं।
...तो फिर से हैंडपंप उखाड़ेंगे सनी देओल
सूत्रों से जानकारी मिली है कि सनी देओल गदर 2 में भी गदर एक प्रेम कथा की तरह हैंडपंप उखाड़ते नजर आएंगे। इसी दृश्य को गदर 2 सबसे पावरफुल बताया जा रहा है। गदर 2 में भी अमीषा पटेल सकीना का किरदार निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि गदर 2 को नवंबर 2022 में ही रिलीज किया जाएगा। इसमें अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा तारा सिंह के बेटे जीते का किरदार निभा रहे हैं।
Published on:
12 Mar 2022 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
