15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हंगामे के बीच पेश हुआ अनुपूरक बजट, किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी

हंगामे के बीच पेश हुआ अनुपूरक बजट, किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 27, 2018

vidhan sabha

हंगामे के बीच पेश हुआ अनुपूरक बजट, किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा काटते हुए सदस्य सदन के वेल में आ गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पोस्टर लहराए। विपक्षी दल महिलाओं के खिलाफ अपराध, कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। सपाई सदन में पहले ही पोस्टर बैनर लेकर पहुंचे थे। साथ ही सरकार के असफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा। विरोध के दौरान नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, बसपा के लालजी वर्मा देवरिया कांड पर चर्चा की मांग करते दिखे। वहीं कांग्रेसी सदस्यों ने भी उनका साथ दिया। भारी हंगामे के बीच 34833.24 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर दिया गया है। हालांकि, बजट पेश करने के साथ ही सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

योगी सरकार ने 2018-19 के लिए पेश किए गए अनुपूरक बजट में किसानों को खुश करने की पूरी कोशिश की है। बजट का एक चौथाई हिस्सा सिर्फ किसानों को ही समर्पित है। प्रदेश सरकार ने 2016-17 और 2017-18 के बकाया भुगतान के लिए करीब 5500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के जरिये भेजे जाएंगे। सोमवार को विधान परिषद में भारी हंगामे के बीच नेता सदन दिनेश शर्मा ने 34 हजार 833.24 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में 800 करोड़ रुपये जेवर एयरपोर्ट के लिए आवंटित किए गए है। वहीं, 850 करोड़ रुपये कुंभ मेला के लिए देने की घोषणा की गई है।

प्रदेश के जिलों में बाढ़ से हुई भारी तबाही से पीड़ितों को राहत देने के लिए 301 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। साथ ही विधायकों के प्रस्ताव पर सड़कों के निर्माण के लिए 750 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया है।

बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार 23 अगस्त को शुरू हुआ है। पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन सभी दलों के नेताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सदन की कार्रवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।