आपको बता दें कि साल 1990 में अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाने के आदेश पर मुलायम एक कार्यक्रम में अफसोस भी जता चुके हैं। मुलायम ने समाजवादी पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि वर्ष 1990 में उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में अयोध्या में विवादित ढांचे को बचाने के लिए उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश दिए थे, इसका उन्हें अफसोस है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि धर्मस्थल को बचाना उस वक्त जरूरी था, इसलिए गोली चलवाई गई थीं। मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात का अफसोस है, इसलिए उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से 1991 में इस्तीफा दे दिया था।