
suresh khanna
लखनऊ। बनारस के बाद अब लखनऊ में सफाई व्यवस्था न बरतने पर बड़ी कार्रवाई हुई हैं। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने औचक निरक्षण किया और जम कर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई। फटकार के साथ करवाई करते हुए 8 अधिकारियों को निलंबित करते हुए तीन अधिकारियों को चेतावनी दी है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सफाई के प्रति जो नहीं चेत रहे हैं उनके लिए ये एक चेतावनी है।
इनपर हुआ एक्शन
सख्त कार्रवाई करते हुए जोनल अधिकारी जोन 2 महातम यादव , एक सेनेटरी इंस्पेक्टर पंकज शुक्ल, एक अधिशासी अभियंता डीडी गुप्ता, एक सहायक अभियंता अंगद सिंह, तीन सफाई सुपरवाइजर महेश चंद्र, सतीश, दुर्गेश कुमार और एक सफाई कर्मी मुन्ना को निलंबित किया गया है। इसके अलावा मुख्य अभियंता मोहन पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके सिंह और सफाई निरीक्षक आधुलिका को चेतावी दी। इनकी प्रतिकूल प्रविष्टि भी की गयी है।
मंत्री सुरेश खन्ना सुबह करीब 8:30 बजे निरक्षण पर निकले। बालू अड्डा होते हुए वे अमीनाबाद की ओर जा रहे थे जब वे केसरबाग़ क्षेत्र में डीएम आवास के पीछे बने कूड़े घर पर जा रुके। हालांकि अधिकारी मुख्य मार्गों पर पहले ही सफाई सुनिश्चित कर चुके थे लेकिन गली में पड़ने वाले इस कूड़े घर पर मंत्री की नज़र पड़ गयी। यहां निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी खड़ी थी लेकिन गली में दो जगह कूड़ा दिखा। मंत्री जी ने नाराज़गी दिखाते हुए कहा कि कूड़ा आज का नहीं लगता। इसके चलते सफाई इंस्पेक्टर पंकज शुक्ल और सफाई सुपरवाइजर सतीश को निलंबित कर दिया।
इसके बाद अमीनाबाद से नाका हिंडोला रोड पर करीब 10 बजे तक कूड़ा न उठाने के चलते सफाई कर्मचारी मुन्ना और निरक्षक आधुलिका पर गाज गिरी। इसके अलावा एनईआर रेलवे स्टेशन के बाहर मलबा पड़ा मिला। इसपर मंत्री ने नाराज़गी जाहिर की। मवैया से होते हुए राजाजीपुरम की लेबर कॉलोनी जाते हुए रस्ते में कई जगह कूड़ा और जलभराव मिला जिसके चलते आर आर विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी।
सफाई को लेकर हुई मारपीट, सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अमीनाबाद में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के निरीक्षण के दौरान सफाई सुपरवाइजर राजेश कुमार की पिटाई कर दी। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम पर प्रदर्शन भी किया। फिलहाल नगर निगम अधिकारी से गोपाल नामक शख्स के विरुद्ध एफआईर दर्ज करा दी गयी है।
Published on:
24 Aug 2017 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
