25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 को लग रहा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं घर से न निकले बाहर, इतने बजे लग जाएगा सूतक

हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार इस साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 26 दिसंबर को लगने जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Dec 14, 2019

26 को लग रहा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं घर से न निकले बाहर, इतने बजे लग जाएगा सूतक

लखनऊ. हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार इस साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 26 दिसंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य दिनेश तिवारी ने बताया है कि धर्म शास्त्र के अनुसार हिन्दू धर्म में सूर्यग्रहण के समय कुछ कामों को वर्जित माना जाता है। खंडग्रास सूर्यग्रहण के चलते 26 दिसंबर को नगर के मंदिरों में पूजन दर्शन एक दिन पहले ही रात को 8 बजने से पहले ही बंद कर दिए जाएंगे। सूर्यग्रहण के चलते 12 घंटे पहले लगने वाले सूतक के चलते 25 दिसंबर बुधवार रात 8 बजे के बाद से ही मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो जाएंगी। सूतक काल में आप पूजा नहीं कर पाएंगे। इस दिन महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

सूर्य ग्रहण और सूतक काल समय (Solar Eclipse Date And Sutak Kal Time)

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) की अवधि सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले 25 दिसंबर को शाम 05:32 मिनट से लेकर 26 दिसंबर को सुबह 10:57 मिनट पर होगी। आंशिक सूर्य ग्रहण की अवधि सुबह 08.17 से 10:57 बजे तक रहेगी।

काशी समय के अनुसार ये है समय

26 दिसंबर को सूर्यग्रहण सुबह 8:21 बजे से शुरू होगा। 8:21 बजे से स्पर्श केबाद 9:40 बजे ग्रहण का मध्य होगा, 11:14 बजे मोक्ष होगा। ग्रहण लगभग 173 मिनट लंबा चलेगा। लखनऊ में यह इस बार एक मिनट पहले 8:20 बजे से शुरू होगा। सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।