28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा की होगी गिरफ्तारी! एक फोटो बनी मुसीबत

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा सांसद संघमित्रा गिरफ्तार हो सकती हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Feb 10, 2024

swami.jpg

दीपक कुमार स्वर्णकार ने संघमित्रा के साथ शादी की फोटो शेयर की ‌थी।

लखनऊ के दीपक कुमार स्वर्णकार नाम के एक शख्स ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा के लिखाफ धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी-एमएलए कोर्ट ने संघमित्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 5 लोगों को 6 जनवरी को कोर्ट में तलब किया था। संघमित्रा मौर्य ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी की है।

दीपक कुमार का दावा संघमित्रा मौर्य से की शादी
दीपक कुमार स्वर्णकार लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में रहते हैं। उनका कहना है उन्होंने संघमित्रा मौर्य से शादी की है। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया था। उन्होंने बताया कि संघमित्रा ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर ली। उनका दावा है कि 2019 के अपने चुनाव हलफनामें में खुद को अविवाहित बताया। साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया।

संघमित्रा मौर्य के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का दावा
दीपक कुमार स्वर्णकार का दावा था कि साल 2016 से संघमित्रा मौर्य के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। संघमित्रा ने बताया था कि उनका पहली शादी से तलाक हो चुका है। इसके बाद 2019 में दीपक और संघमित्रा ने घर पर ही शादी कर ली थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में संघमित्रा ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में खुद को अविवाहित बताया। बाद में पता चला कि संघमित्रा का 2021 में तलाक हुआ था।

कोर्ट ने 6 जनवरी 2024 को किया था तलब
दीपक कुमार ने आरोप लगाया था कि साल 2021 जब उन्होंने विधि विधान से संघमित्रा से विवाह करने के लिए कहा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने उस पर कई बार अलग-अलग जगहों पर जानलेवा हमला कराया। मारपीट की। दीपक ने कोर्ट में अपना और गवाह का बयान भी दर्ज कराया था। इसी मामले में संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य सहित उनकी पत्नी शिवा मौर्य, बेटे उत्कृष्ट मौर्य समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में तलब किया था। कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए तो अरेस्ट वारंट जारी हो गया है।