
लखनऊ. कुछ दिन पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे ने सपा Óवाइन की थी अब मौर्या के दामाद ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। शनिवार को यहां सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के दामाद डाक्टर नवक किशोर शाक्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ फूलपुर लोकसभा की सीट जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। यहां अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान सपा में विरोधी पार्टियों के कई नेता शामिल हुए। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डाक्टर नवल किशोर शाक्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान सपा के रामपुर से विधायक और पूर्व मंत्री आजम खां भी मौजूद थे। बतादें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय पर गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की थी।
सरकर छात्रों को मार रही है
अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में सपा की जीत का फायदा यह हुआ कि अब यूपी में मुख्यमंत्री विकास की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनकी सोच अलग दिशा में जा रही थी। कहा कि बीटीसी छात्रों को नियुक्ति इसलिए नहीं मिल रही है क्योंकि उन्हें सपा सरकार में नौकरी मिली थी। सरकर छात्रों को मार रही है। यह क्या है? लोगों को कम से कम रोजगार तो दो, ब"ाों के भविष्य को जांच के नाम पर अंधकार में क्यों रख रहे हैं।
कौन हैं मौर्य के दामाम डाक्टर नवल किशोर शाक्य
स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद पेशे से एक डाक्टर हैं। डाक्टर नवल किशोर शाक्य कैंसर विशेषज्ञ हैं। जब स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में थे तब शाक्य ने बसपा की सदस्यता ली थी। बता दें कि इससे पहले फरवरी में मौर्य के भतीजे सपा में शामिल हो चुके हैं। सपा में शामिल होन पर उनके भतीजे ने कहा था, भाजपा में शोषण होता रहा तो चाचा भी यहीं आ जाएंगे।
Published on:
17 Mar 2018 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
