इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र है। देश के सबसे अच्छे हाइवे यूपी में हैं। हवाई सेवा में भी लगातार विस्तार हो रहा है। ट्रैवल मार्ट पर्यटन को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि यूपी में विलेज टूरिज्म हेरिटेज टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म के कारण पर्यटन की संभावनाएं भरी पड़ी हैं। हम सभी को अच्छा पैकेज देने के लिए तैयार है। प्रदेश को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य है। विदेशी टूर ऑपरेटरों को वाराणसी, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बुंदेलखंड और बौद्ध परिपथ सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।