लखनऊ. यूपी टूरिज्म व फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ (फिक्की) द्वारा सोमवार से राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जाएगा। 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय ट्रैवल मार्ट में विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने का खास प्रयास होगा। इस दौरान विदेशी टूर ऑपरेटरों को वाराणसी, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बुंदेलखंड और बौद्ध परिपथ सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। ट्रैवल मार्ट में 23 देशों के 50 टूर ऑपरेअरों के साथ देश के 18 बड़े टूर ऑपरेटर भी आएंगे।