4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Yogi Big Decision: ‘कैशलेस इलाज की सुविधा और ₹1 करोड़ का बीमा कवर’, UP में शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा (Cashless Treatment Facility) के साथ बीमा कवर (Insurance Cover) मिलेगा। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयां और अन्य कर्मचारियों को बड़ी सुविधा देगी।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

Jul 04, 2026

cm yogi

CM योगी आदित्यनाथ (File Photo- Patrika)

उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। अब UP में शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को कैशलेस इलाज (Cashless Treatment) की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस (Group Life Insurance Cover) का भी लाभ मिलेगा।

SBI से MOU करेगी योगी सरकार

यूपी में शिक्षकों और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में MOU साइन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग 8 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ यह MOU साइन करेगा। यह एमओयू 8 जुलाई को वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा सुविधा व DBT वितरण कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

किसे मिलेगा लाभ?

MOU के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 4.50 लाख स्थायी और 5.50 लाख संविदा कर्मचारी SBI के विशेष सैलरी पैकेज से जुड़ेंगे। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयां तथा अन्य शासकीय-अनुबंधित कार्मिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। स्थायी कर्मचारियों को व्यापक बीमा कवर दिया जाएगा।

स्थायी दिव्यांगता पर मिलेगा ₹1 करोड़ का कवर

प्रस्ताव के अनुसार, जिन स्थायी कार्मिकों का मासिक वेतन 10 हजार रुपए से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपए का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसके अलावा 1 करोड़ रुपए का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपए का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर और 1.60 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी एड-ऑन कवर उपलब्ध होगा, जिससे परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

संविदा कर्मियों और कम वेतन वालों के लिए प्रावधान

10 हजार रुपए से अधिक मासिक वेतन पाने वाले संविदा कार्मिकों को 30 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलेगा। स्थायी विकलांगता पर 30 लाख तथा आंशिक विकलांगता पर 15 लाख रुपए का कवर रहेगा।

एयर एक्सीडेंट में भी 30 लाख रुपए का इंश्योरेंस उपलब्ध होगा। अनहोनी पर बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह के लिए एड-ऑन कवर भी दिया जाएगा। वहीं, 10 हजार रुपए से कम नेट मासिक वेतन वाले कार्मिकों को जीरो बैलेंस खाते और रुपे डेबिट कार्ड के आधार पर 1 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।