5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में जुटी चाइल्ड लाइन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में भी बता रहे ग्रामीणों को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 22 Jun 2021, 7:05 PM IST

ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में जुटी चाइल्ड लाइन

ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में जुटी चाइल्ड लाइन

लखनऊ, कोविड टीकाकरण के प्रति समुदाय में जागरूकता लाने का सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर स्तर पर प्रयास किये जा रहें हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कर कोरोना से सुरक्षित बनाया जा सके । ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता लाने में विभिन्न संगठन और संस्थाएं भी जुटीं है, जो लोगों को कोविड वैक्सीन के फायदे समझाने का काम कर रहीं हैं ।

चाइल्ड लाइन के निदेशक अंशुमालि शर्मा के निर्देश पर चाइल्ड लाइन की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर हेल्पलाइन - 1098 व कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है । टीम के सदस्यों ने विकासखंड मोहनलालगंज, गोसाईगंज, काकोरी के कई गाँवों में पहुंचकर आमजनमानस को जागरूक किया । विकासखंड गोसाईगंज के कई ग्राम पंचायतों में चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य नवीन कुमार ने आमजनमानस को जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना टीकाकरण बहुत ही महत्वपूर्ण है, इससे व्यक्तियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है, जिससे वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है । कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए टीकाकरण सर्वाधिक प्रभावी है ।

जागरूकता अभियान के दौरान काफी लोगों पर प्रभाव पड़ा और लगभग 60 लोगों का रजिस्ट्रेशन करके उनको वैक्सीन भी पी.एच. सी. खुजौली, सी.एच. सी. मोहनलालगंज, सी.एच. सी. गोसाईंगंज में लगवाई । जिन लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने में समस्या उत्पन्न होती है टीम के लोग उनका रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आरम्भ की गई बाल सेवा योजना के बारे में भी समुदाय को जागरूक किया जा रहा है । बताया जा रहा कि ऐसे बच्चे जिनके माता - पिता में से किसी एक या फिर दोनों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है,को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी जिससे वह अपना जीवन यापन कर सकें ।

ऐसे बच्चों की सूचना चाइल्डलाइन - 1098 पर दें जिससे उन बच्चों को सरकार की इस योजना से जोड़ा जा सके । जागरूकता अभियान में चाइल्डलाइन टीम सदस्य पारुल कुमार , ललित कुमार, नेहरू युवा केंद्र लखनऊ की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नैंसी सिंह व कालेंन्द्री वर्मा भी जुड़ी हैं जिन्होंने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया ।