10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने ये ऐलान करते हुए किया सतर्क

-बारिश के बावजूद 40 डिग्री तक पहुंचा पारा-मौसम विभाग का दावा- इन जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jun 02, 2019

weather

घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने ये ऐलान करते हुए किया सतर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (uttar pradesh temperature) में इन दिनों गर्मी से जीवन अस्त व्यस्त है। तेज धूप, गर्म हवा, लू के थपेड़ों का कहर जारी है। रविवार की सुबह हल्की बारीश से लखनऊ का तापमान भले ही जरूर तोड़ा कम हुआ है, पर दिन भर में (Lucknow Current Weather) तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (temperature 40 degrees celsius) रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बारिश की संभावना की है। राजधानी लखनऊ से हरदोई (Hardoi temperature) , सीतापुर (Sitapur temperature) , लखनऊ (temperature in lucknow yesterday) , बाराबंकी (Barabanki temperature) जिलों और आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश ओलावृष्टि और आंधी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी, रखें इन बातों का ध्यान

इस तारीख में आ सकता है मानसून 2019

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून के बीच लखनऊ में मानसून (monsoon season) छा सकता है। कई दिनों से गर्मी की बढ़त ज्यादा हो गई थी। शनिवार को भी पारा करीब 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। ऐसे में रविवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं इससे पहले गुरुवार को 45 डिग्री के करीब पहुंचे पारे ने शहरियों को तेज धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल किया था।

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट के बाद सीएम योगी ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों के लिए किया सबसे बड़ा ऐलान, हुआ सबसे बड़ा बदलाव--


कुछ तक मिलेगी गर्मी से राहत

मानसून की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में दक्षिण पूर्वी हवा के चलते अब गर्म हवा से निजात मिल गई है। हालांकि, वायुमंडल में आद्र्रता बढऩे से उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले पांच-छह दिन मौसम के तेवर कुछ नरम बने रहेंगे। लखनऊ में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। इससे पहले लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी के आसपास के कई जिलों में पारा लुढ़क गया। इसके बावजूद धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे।

यह भी पढ़ें- कुत्ते के प्यार में होने वाला था ऐसा.. बच्चों से भरी बस फूंकने की तैयारी!..घटना से सबके होश उड़े-

देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। आग उगलते सुरज ने पिछले 75 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए. गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारे को 50.8 डिग्री के पार पहुंचाया दिया।


कुछ तक मिलेगी गर्मी से राहत

मानसून की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में दक्षिण पूर्वी हवा के चलते अब गर्म हवा से निजात मिल गई है। हालांकि, वायुमंडल में आद्र्रता बढऩे से उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले पांच-छह दिन मौसम के तेवर कुछ नरम बने रहेंगे। लखनऊ में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। इससे पहले लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी के आसपास के कई जिलों में पारा लुढ़क गया। इसके बावजूद धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे।

देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। आग उगलते सुरज ने पिछले 75 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए. गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारे को 50.8 डिग्री के पार पहुंचाया दिया।

यह जिला रहा सबसे गर्म

शनिवार को 48.5 डिग्र्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा सर्वाधिक गर्म रहा। यहां न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महोबा में 47 डिग्री, उरई में 46 डिग्री, हमीरपुर, औरैया, इटावा में 45 डिग्री, चित्रकूट, उन्नाव, फतेहपुर में 44 डिग्री, फर्रुखाबाद, अकबरपुर में 43 डिग्री और कन्नौज में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 42.0 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्रज मंडल में भीषण गर्मी का दौर जारी है।