16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज बदलेगा यूपी का मौसम, गिरेगा तापमान, ठंड से जुड़ी बड़ी अपडेट

नवंबर के आते ही यूपी में मौसम के हाल बदलने लगे हैं। वहीं आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सिस गिरावट देखने को मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Riya Chaube

Nov 07, 2023

weather_uttarpradesh.jpg

उत्तर प्रदेश में आज तापमान की गिरावट का पूर्वानुमान है, खासकर कुछ जिलों में 12 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। साथ ही आज से कुछ जिलों में कोहरा दिखने की संभावना है, जो कल सुबह तक बढ़ सकता है।

मौसम ड्राई रहेगा, तापमान में गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, रात को तापमान में गिरावट होने पर रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम यूपी में ड्राई रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पॉल्यूशन की वजह से नहीं हुआ ताजमहल का दीदार, पर्यटक हुए परेशान



गर्मी से राहत
तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भारी गर्मी से राहत मिल रही है, विशेषकर उत्तर प्रदेश के लोगों को।

लखनऊ में 30 डिग्री सेल्सियस तक

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान है। कई जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में इस महीने बंपर छुट्टियां, स्कूल से लेकर दफ्तर रहेंगे बंद, जानें लिस्ट

ऐसा हो सकता है आज का तापमान
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।