
फाइल फोटो: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव रामजी लाल सुमन पर हमले पर अखिलेश यादव ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि सांसद पर हमला इसलिए हुआ क्योंकि वे दलितों को कुचलने वालों के खिलाफ आवाज उठाने जा रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में थार और बुलडोजर अब भाजपा की दबंगई का प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और कानून में विश्वास करती है, लेकिन प्रदेश में कुछ तत्वों को खुली छूट दी गई है कि वे मनमाने ढंग से हिंसा फैला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद सुमन पर हमला इसी खुले संरक्षण का परिणाम है और चेतावनी दी कि आगे भी ऐसे हमले हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस हमले के पीछे सरकार का सपोर्ट है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पीडीए के लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है।
अखिलेश यादव ने हमलावरों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘बुलंदशहर पर हुआ हमला कहीं न कहीं इशारा करता है कि उनको सरकार का पूरा का पूरा सहारा है’। उन्होंने कहा कि ये हमला इसीलिए भी हुआ है क्यों कि रामजीलाल सुमन दलितों को कुचलने के खिलाफ आवाद उठाने के लिए बुलंदशहर के उस सुनहरा गांव में जा रहे थे, जहां सत्ता के लोगों ने कुछ लोगों ने दलितों को कई बार बेहरमी से रौंदा था, जिसमें एक दलित महिली की मौत भी हुई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार (27 अप्रैल) को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने काफिले की गाड़ियों पर टायर फेंके और काले झंडे दिखाए। यह विरोध तब शुरू हुआ जब सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा के बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार बताया था और कहा था कि बाबर को भारत बुलाने में राणा सांगा की भूमिका रही थी। इस बयान के बाद सुमन करणी सेना और हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।
Updated on:
28 Apr 2025 06:21 pm
Published on:
28 Apr 2025 06:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
