
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. देश के हर शहर की हवा में तेजी से सुधार हुआ है। इसके साथ ही लखनऊ की हवा में भी सुधार हुआ लेकिन देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहर की लिस्ट में पहले स्थान पर पाया गया। दूसरे स्थान पर वाराणसी और तीसरे स्थान पर कानपुर शहर रहा विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में थोड़ी वृद्धि व हल्की हवा के चलने से यह सुधार हुआ है। लेकिन लखनऊ की हवा में इतना असर नहीं पड़ा है। राजधानी में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का एक्यूआई 346 रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे की तुलना में प्रदूषण में कमी तो आई, लेकिन एक्यूआई देश में सबसे ज्यादा रहा। इसके पहले गुरुवार को लखनऊ का एक्यूआई 375 था। नोएडा का एक्यूआई 125 और दिल्ली का एक्यूआई 137 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक लखनऊ का वायु प्रदूषण नोएडा, दिल्ली से भी अधिक बना हुआ है। स्मॉग बढ़ने की वजह से ऐसा होने की आशंका जताई जा रही है। लखनऊ के गोमतीनगर कामायनी ट्रेन स्टेशन तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया। इसका डाटा जारी नहीं हो सका। गोमतीनगर में सबसे कम प्रदूषण रहता है। तीन स्थानों पर मॉनिटरिंग के आधार पर इतना अधिक दिखा रहा है वाराणसी में एक्यूआई 330 माइक्रोग्राम रहा।
शहर में 3 स्थानों पर हुई मॉनिटरिंग में लालबाग की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां पर एक्यूआई 352 माइक्रोग्राम रिकॉर्ड की गई है। वहीं तालकटोरा की हवा में सुधार हुआ है। गुरुवार को खतरनाक स्थिति से बाहर आते हुए बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां पर एक्यूआई 326 माइक्रोग्राम दर्ज की गई है। अलीगंज में 276 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है।
देश के पांच सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में यूपी के तीन शहर
शहर - एक्यूआई
लखनऊ - 346
वाराणसी - 330
कानपुर - 318
पटना - 316
कटनी - 294
राजधानी में लालबाग की हवा सबसे खराब
स्थान - एक्यूआई
लालबाग - 352
तालकटोरा - 326
अलीगंज - 276
Published on:
28 Nov 2020 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
