29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जातिगत जनगणना का फैसला ऐतिहासिक’, कांग्रेस-सपा पर जगदंबिका पाल ने लगाए गुमराह करने के आरोप

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल ने केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। जानिए क्या कहा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Jun 17, 2025

jagdambika pal

PC: IANS

जगदंबिका पाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने न केवल इसकी घोषणा की, बल्कि 16 जून को अधिसूचना जारी कर पूरी समय-सारिणी भी दे दी। पहाड़ी क्षेत्रों में जनगणना 1 अक्टूबर 2026 तक और पूरे देश की जनगणना के आंकड़े 1 मार्च 2027 तक उपलब्ध होंगे।"

कांग्रेस और सपा पर लोगों को गुमराह करती है: पाल

जगदंबिका पाल ने कहा कि 34 लाख कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना करेंगे, जिसमें जातिगत जानकारी भी शामिल होगी। पाल ने कांग्रेस और सपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कभी इस मांग पर फैसला नहीं लिया। अब जब मोदी सरकार ने कदम उठाया, तो वे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भ्रम फैला रहे हैं। अखिलेश को लगता है कि उनकी पिछड़ा वर्ग की राजनीति कमजोर हो जाएगी।"

यह भी पढ़ें: प्रदेश के PWD में चली तबादला एक्सप्रेस, प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल

कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति: पाल

उन्होंने लोकसभा चुनाव में सपा द्वारा संविधान और आरक्षण खत्म होने का डर दिखाने की बात को भी खारिज किया और कहा, "यह उनकी बौखलाहट है। जनगणना संवैधानिक प्रक्रिया है और इसमें सभी राज्यों के कर्मचारी शामिल होंगे।" कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए पाल ने कहा, "कांग्रेस एक तरफ ईरान का समर्थन करती है, दूसरी तरफ इजरायल पर हमला बोलती है। यह उनकी दोहरी नीति है।"

यह भी पढ़ें: मुस्कान-सोनम से भी ज्यादा बेरहम निकली गुलफशां, निकाह से ठीक पहले प्रेमी सद्दाम ने निहाल को दी दर्दनाक मौत

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वैश्विक मंचों पर शांति की बात करती है। पीएम मोदी कहते हैं कि दुनिया युद्ध दे रही है, लेकिन हमने गौतम बुद्ध का शांति का संदेश दिया है। आज पूरी दुनिया भारत की शांति पहल की सराहना कर रही है।"