
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में देश की दो महान हस्तियों की लोकप्रियता की भी परीक्षा होगी। दोनों में भारी कौन पड़ेगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेेकिन यह दोनों हस्तियां जल्द ही अपनी-अपनी पार्टियों के लिए चुनाव में वोट मांगती नजर आएंगी। बात हो रही है दि ग्रेट खली दिलीप सिंह राणा और दुनिया के दूसरे सबसे लंबे आदमी धर्मेद्र प्रताप सिंह की। दि ग्रेट खली ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। दि ग्रेट खली द्वारा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पार्टी ज्वाइन करने वाले सबसे लंबे व्यक्ति दिलीप सिंह राणा का जवाब बता रहे हैं। गौरतलब है कि जनवरी माह में दुनिया के दूसरे सबसे लंबे व्यक्ति दिलीप सिंह राणा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रतापगढ़ निवासी दिलीप सिंह राणा ने इस दौरान अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की थी।
खली हुए भाजपाई
द ग्रेट खली ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने के बाद पार्टी के लिए प्रचार करने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिलेगी ऐसा भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है। इस निर्णय से उनमें काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभय सिंह बताते हैं कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने सबसे लंबे आदमी को पार्टी ज्वाइन कराई थी, जिसका जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दि ग्रेट खली को पार्टी ज्वाइन कराई है। अब भाजपाई गर्व से कह सकते हैं कि देश का सबसे ताकतवर आदमी भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
अखिलेश के परिवार से मिले थे खली
भाजपा से जुडऩे से पहले दि ग्रेट खली समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के परिवार से मिलने उनके राजधानी लखनऊ स्थित आवास पर आ चुके हैं। इससे यह कयास लगाए जा रहे थे अखिलेश यादव ग्रेट खली को अपनी पार्टी के साथ जोड़ सकते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच खली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान दि ग्रेट खली ने भारतीय जनता पार्टी के विचारों व विचारधारा की जमकर तारीफ की। दि ग्रेट खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है। मुझे पैसा और शोहरत नहीं चाहिए अगर में पैसा व पावर चाहिए होता तो अमेरिका में ही रहकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के लिए काम करता। मुझे अपने देश से प्यार है इसलिए वापस आया हूं।
ये भी पढ़ें: यूपी का रहस्यमय कुआं, जो बताता है कि मृत्यु कब होगी
प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं सबसे लंबे आदमी
देश के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। बीते दिनों उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना था कि यदि समाजवादी पार्टी उन्हें टिकट देती तो वह प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते। बहरहाल अब वह सपा के लिए प्रचार करेंगे। धर्मेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में 46 वर्ष के हैं और इनकी लंबाई 8 फीट 1 इंच है। यह देश के सबसे लंबे और दुनिया के दूसरे सबसे लंबे आदमी हैं।
Updated on:
11 Feb 2022 05:05 pm
Published on:
11 Feb 2022 05:03 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
