
ट्रैक्स फ्री होने के बाद यूपी में इतने सस्ते हो गए "द केरल स्टोरी" फिल्म के टिकट।
The Kerla Story Tax Free in UP: "द केरल स्टोरी" फिल्म पर बवाल मचा हुआ है। बंगाल में ममता बनर्जी ने फिल्म पर रोक लगा दी है तो वहीं यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री कर दी है।
इस फिल्म को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट भी किया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘The Kerala Story उत्तर प्रदेश में ट्रैक्स फ्री की जाएगी। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में भी द केरल स्टोरी ट्रैक्स फ्री कर दी गई है।
क्या आप जानते हैं जब फिल्म को टैक्स फ्री किया जाता है तो टिकट पर क्या असर पड़ता है। फिल्म टिकट कितनी सस्ती हो जाती है। क्या इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ता है... तो जानते हैं इन सवालों के जवाब...
इतना सस्ता हो जाएगा टिकट
फिल्म के टैक्स फ्री होने पर एंटरटेनमेंट टैक्स टिकट पर नहीं लगता है। हर राज्यों में अलग-अलग एंटरटेनमेंट टैक्स होता है। राज्य अपने अनुसार से एंटरटेनमेंट टैक्स तय करती है। फिल्म के टिकट पर पहले 28 फीसदी जीएसटी लगता था। बाद में ये 100 रुपये से कम कीमत वाले टिकट पर 12 फीसदी और 100 रुपये से अधिक कीमत वाले टिकट पर 18 फीसदी जीएसटी लागू किया गया। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच ये टैक्स बराबर बंटता है। किसी राज्य के टैक्स फ्री करने पर केवल एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी), जबकि सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) लागू रहता है। ऐसे में 6 से 9 फीसदी टिकट पर छूट हो सकती है।
Updated on:
09 May 2023 05:27 pm
Published on:
09 May 2023 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
