
बाएं से अंजू और बाएं से सीमा हैदर।
Anju-Seema Love Story: लखनऊ की हसमत आरा का पाकिस्तान से प्यार हो गया। हसमत के पिता रायबरेली के रहने वाले मोहम्मद जाहिद की बेटी थी। हसमत आरा ने साल 1980 में पाकिस्तान के रहने वाले शाहनीज आलम से निकाह किया। निकाह के बाद वह पाक चली गई। इस दौरान हसमत आरा ने पाकिस्तान की नागरिकता भी ले ली। इसके बाद वह पूरी तरह से पाकिस्तानी हो चुकी थी। इस निकाह से हसमत आरा के 4 बच्चे हुए। हसमत और शाहनीज के 2 बेटे और 2 बेटी हुई।
पति ने शुरू कर दिया प्रताड़ित करना
आरोप है कि निकाह के बाद यानी साल 1987 में हसमत आरा के पाकिस्तानी पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसपर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, पति की प्रताड़ना से परेशान हसमत अपने बच्चों को लेकर वापस भारत आ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, हसमत आरा का वीजा सिर्फ 11 नवंबर 1998 तक ही वैध था। इसी बीच हसमत ने लखनऊ में दूसरा निकाह भी किया। इसी बीच हसमत आरा का वीजा खत्म हो चुका था और उसके पास पाक की नागरिकता भी थी।
24 साल बिना वीजा के भारत में रही
बता दें कि पुलिस को जानकारी मिली की हसमत आरा बिना पिछले 24 सालों से बिना बीजा के भारत में रह रही हैं. इसके बाद पुलिस ने राजधानी के सआदातगंज इलाके के लकड़मंडी इलाके से 28 अक्टूबर 2022 को उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हसमत और उसके 4 बच्चों के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की 13 व 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया और जेल भेज दिया
Published on:
28 Jul 2023 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
