19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं को बांझपन से बचना है तो इनसे करें तौबा! जानें क्या है वह 10 कारण

बांझपन की समस्या इन दिनों बहुत कॉमन है लड़कियों में

2 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Apr 03, 2016

Inferlity

Inferlity

लखनऊ.बांझपन की समस्या इन दिनों बहुत कॉमन है लड़कियों में। खान पान और रहन सहन में आये बदलाव के कारण महिलाएं बांझपन का शिकार हो रही हैं। खान पान में थोड़ी सावधानी और जीवनशैली में बदलाव लाकर आप इस समस्या से उबर सकती हैं। लखनऊ के क्वीन मैरी हॉस्पिटल की डॉक्टर रेखा सचान ने बताया की कई वजह हैं जिनसे इंफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही। उन्होंने बताया की कुछ बातों पर ध्यान देकर महिलाएं सुखद वैवाहिक जीवन जी सकती हैं।

इन 10 चीज़ों को कहें ना

फ़ास्ट फ़ूड
दिन भर टीवी से ना चिपके रहे
स्मोकिंग और अल्कोहल से रहें दूर
मोटापे से बचें
प्रदूषण भरे माहौल से बनाएं दूरी
पेट्रोल पंप के बगल में घर हो तो शिफ्ट हो जाएं दूसरी जगह
ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित
30 वर्ष की उम्र तक शादी करने की कोशिश करें
माहवारी में हो दिक्कत तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं
Inferlity

लड़कियों में बांझपन का कारण बन रहा है फास्ट फूड
लेडी डॉक्टर रेखा सचान ने बताया फास्ट फूड बांझपन का बड़ा कारण बन रहा है। पास्ता,पिज्‍जा, बर्गर, नूडल्स आदि अधिक खाना और टीवी से चिपके रहने से शरीर का वजन बढ़ रहा है। जरूरी है कि किशोरावस्था से ही लड़कियों को सही जीवन शैली और नियंत्रित खानपान के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे उन्हें आगे चलकर होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

प्रदूषण भी एक कारण है बांझपन का
भारतीय विषविज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ आलोक धवन ने बताया की आजकल पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है की इसका असर गर्भधारण पर पड़ रहा। उन्होंने एक केस बताया की एक केस सामने आया था की एक व्यक्ति की पत्नी कई सालों से लखनऊ में थी। यहां पर उन्होंने काफी इलाज करवाया मगर कोई लाभ नहीं मिला। थक हार कर वह दुबई चले गए। वहां बगैर किसी इलाज के पत्नी गर्भवती हो गई। यह केस जब सामने तो रिसर्च किया गया की लखनऊ के प्रदुषण में इस तरह की प्रॉब्लम आई। पॉल्यूशन का असर लड़के और लड़की दोनों के इंफर्टिलिटी पर पड़ता है। इतना ही नहीं यह बात भी सामने आई है की अगर आपके घर के आस पास पेट्रोल पंप है तो आप इंफर्टिलिटी के शिकार हो सकते हैं। उन्होंने बताया की पेट्रोल पंप के आस पास लेड की मात्रा अधिक होती है। यह लेड गर्भधारण में समस्या बनती है।