10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की इस पद यात्रा में इन नेताओं की मेहनत के हुए चर्चे

जन-गण के मन तक पहुंची भाजपा की पदयात्रा - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Dec 07, 2018

these BJP leaders took seriously Party's Yatra

these BJP leaders took seriously Party's Yatra

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वाराणसी में विधानसभा शिवपुर के बराई, उमराह, बरबसपुर और पियरी में पदयात्रा का मार्गदर्शन किया। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि 403 विधानसभाओं में 2400 से अधिक टोलियांें में भाजपा के दो लाख से अधिक कार्यकर्ता प्रतिदिन जनता के दरबार में दस्तक दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ-सबका विकास के संकल्प से गरीब, शोषित, वंचित, महिला, किसान व नौजवान के आर्थिक व सामाजिक स्तर का ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहे है। महात्मा गांधी जी के 150वें जयन्ती वर्ष में मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लेखा जोखा एवं जानकारी लेकर भाजपा जनता के द्वार तक पहुंच रही है। एक दिसम्बर से प्रारम्भ हुई पदयात्रा जन-जन के मन तक पहुंची है। 15 दिसम्बर तक पदयात्रा के माध्यम से भाजपा हर गली, मुहल्ला नुक्कड़ और चैपाल तक पहंुचेगी। प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा प्रदेश, क्षेत्र, मण्डल व बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता के रूप में जनता के दरबार में उपस्थित हो रहे है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा प्रमुख जसवंत सिंह सैनी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा लखनऊ के त्रिवेणी नगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी कैन्ट मध्य क्षेत्र में पदयात्रा में सम्मिलित हुए। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी सुलतानपुर, लक्ष्मण आचार्य वाराणसी, वीएल वर्मा आगरा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सम्भल, पंकज सिंह गौतमबुद्धनगर, गोबिन्द नारायण शुक्ल व विद्यासागर सोनकर लखनऊ व सलिल विश्नोई वाराणसी, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़ में पदयात्रा में सम्मिलित हुए।

सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा, सुरेश खन्ना सहारनपुर, सतीश महाना महराजपुर, मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच, मोहसिन रजा लखनऊ, मनोहर लाल पंथ ललितपुर, अतुल गर्ग गाजियाबाद, गिरीश यादव जौनपुर, सुरेश पासी अमेठी में पदयात्रा में शामिल हुए। सांसद केपी सिंह व रामचरित निषाद जौनपुर, रामसकल राजभर सोनभद्र, चैधरी बाबू लाल आगरा, भोला सिंह बुलन्दशहर, जगदम्बिका पाल, सतीश द्विवेदी, जयराम चैधरी, धनंज्जय सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा में शामिल हुए। विधायक महेश गोयल व योगेन्द्र उपाध्याय आगरा, विधायक रोशन लाल, चेतराम पासी, मानवेन्द्र सिंह व वीर विक्रम सिंह सहारनपुर, सुनील शर्मा गाजियाबाद, हर्ष वर्धन बाजपेयी प्रयागराज, प्रदीप चैधरी सहारनपुर पदयात्रा में शामिल रहे।