8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! लग्जरी कार से आते चोर, रात के अंधेरे में उठा ले जाते बकरी

लखनऊ के आसपास के गांवों में एक बकरी चोर गैंग एक्टिव था। यह लग्जरी कार से आते और रात में बकरी को कार में लादकर फरार हो जाते। ग्रामीणों के जानने से पहले मिनटों में घटना को अंजाम देते।

less than 1 minute read
Google source verification

AI Generated Symbolic Image.

लखनऊ : लखनऊ के आसपास के गांवों में बकरी चोर गैंग एक्टव हो गया था। दो युवक गांवों से बकरी चुराकर इधर उधर बेच देते थे। बताया जा रहा है कि यह दोनों लग्जरी कार से चलते थे। पहले यह आसपास के गांवों में जाकर रेकी करते थे। इसके बाद यह बकरियों को कार में लादकर फरार हो जाते थे। किसी को शक न हो इसके लिए लग्जरी कार से चलते।

बाराबंकी के शारिक अब्बास (25) और लखनऊ के सूरज उर्फ ​​भोला (23) को मोहनलालगंज पुलिस ने बुधवार को बकरी चोरी की घटनाओं के बाद गिरफ्तार कर लिया। इन घटनाओं से ग्रामीण समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर इनकी बकरियों की चोरी को कर कौन रहा है। आरोपी चोर चोरी को इतनी सावधानी से करते कि किसी को पता ही नहीं चलता।

दक्षिण के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, 'ये लोग दिन में लालुमार और देवरिया भरसेंवा जैसे गांवों की रेकी करते थे और घरों के बाहर या सड़क किनारे शेडों में बंधी बकरियों की पहचान करते थे.' उन्होंने आगे कहा, "रात में, वे एक कार में लौटते थे और जानवरों को लाद कर किसी के ध्यान देने से पहले ही गायब हो जाते थे.' राजमार्गों और आस-पास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज को देखकर और ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद इन अपराधोंं पर लगाम लगाई है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद अलकनंदा में गिरी बस, 1 यात्री की मौत, कई लापता