एक दिन में हुए दो हादसों के बाद शायद ही किसी को उम्मीद होगी, लेकिन एक और ट्रेन पटरी से उतरी। गुरुवार को बाघ एक्सप्रेस की चार बोगियों के पटरी से उतरने से अचानक हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बाघ एक्सप्रेस की फ्रंट एसएलआर बोगी के पिछली ट्राली के चार पहिये पटरी से उतर गये। ट्रेन यात्रियों से भरी थी। हालांकि कम गति के चलते हादसा भीषण नहीं हुआ। जिससे कोई हताहत भी नहीं हुआ। सीएम योगी ने डोमिनगढ़, गोरखपुर में हुई रेल दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत जिलाधिकारी व एसएसपी गोरखपुर को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।