अयोध्या. अयोध्या में रामलला विराजमान का मंदिर कौन बनाएगा, इसको लेकर अयोध्या के तीन ट्रस्ट आपस में भिड़ गये हैं। मंदिर निर्माण से जुड़े इन तीनों ट्रस्टों ने अपनी-अपनी दावेदारी जताई है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास , रामालय ट्रस्ट और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास की दावेदारी के बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार चौथा ट्रस्ट बनाने की तैयारी में जुटी है। इस सरकारी ट्रस्ट का अध्यक्ष और सदस्य कौन बनेगा, इसको लेकर भी खींचतान और बयानबाजी शुरू हो चुकी है। अयोध्या के कई संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरकारी ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की है। लेकिन, अभी गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय ट्रस्ट के प्रारूप को लेकर कोई मंथन शुरू नहीं किया है।