
प्रतीकात्मक फोटो
ये घटना देहरादून के सिंगली गांव की है। सिंगली गांव में इन दिनों बाघ का आतंक छाया हुआ है। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से कुछ दूरी पर स्थित सिंगली गांव में मंगलवार शाम अरुण सिंह का चार साल का बेटा आयांश घर के आंगन में खेल रहा था। उस समय उसके परिजन काम में व्यस्त थे। इसी दौरान घात लगाकर छिपे बाघ ने अयांश पर हमला कर दिया। उसके बाद बाघ अयांश को जबड़ों में उठाकर भाग गया था। इससे लोगों में दहशत फैल गई थी। लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी थी।
पुलिस ने की कांबिंग
सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर एसपी क्राइम के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम ने आसपास में कांबिंग शुरू कर दी थी। रात भर कांबिंग के बाद बुधवार सुबह बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया।
परिजनों में कोहराम
बच्चे की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह लोग इस अनहोनी पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। कलेजे के टुकड़े को खोकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
27 Dec 2023 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
