
बिहार और राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं के एग्जाम 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी और 10 अप्रैल 2024 को समाप्त होगी। वहीं बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम 15 फरवरी से और इंटरमीडिएट का एग्जाम 1 फरवरी से शुरू होगा। ऐसे में छात्रों के लिए बड़ा सवाल यह है कि यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट कब तक जारी हो सकती है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट
साल 2023 की बात करें तो, यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट 10 जनवरी के आसपास जारी की गई थी। इसके साथ ही, 16 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई थीं। 4 मार्च तक यह परीक्षाएं समाप्त भी हो चुकी थीं। ऐसे में यह संभावना है कि बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए यूपी बोर्ड इस महीने के लास्ट तक टाइम टेबल जारी कर सकता है। डेटशीट जारी करने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 टाइम टेबल
CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी। बोर्ड जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी करेगा। CBSE की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी। साल 2023 की बात करें तो, CBSE ने 29 दिसंबर तक बोर्ड परीक्षा की टाइम टेबल को जारी कर दिया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर 2024 के लास्ट तक टाइम टेबल जारी किया जा सकता है।
Published on:
06 Dec 2023 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
