5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay: बिना मारे घर से भगाएं चूहों को, आजमाइये ये नुस्खे

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay- अगर आप भी चूहों को बिना मारे घर से भगाना चाहते हैं अपनायें ये 09 घरेल नुस्खे। बिना मरे आपका घर छोड़कर भाग चाहेंगे चूहे। घर का सामान सुरक्षित तो रहेगा ही, प्लेग जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी दूर रहेगा। दुर्गंध भी नहीं फैलेगी और चूहो दोबारा आपके घर की ओर रुख नहीं करेंगे

2 min read
Google source verification
rat.jpg

लखनऊ. Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay- घर में अगर एक भी चूहा घुस जाये तो नाक में दम कर देता है। कई बार वह अनाज व कपड़ों के साथ कई कीमतों चीजों को भी कुतर देता है। यहां तक की सुरक्षित रखी वाशिंग मशीन, फ्रीज और कूलर को भी नहीं छोड़ता। कई बार आप इन्हें घर से निकालने के लिए चूहे मारने वाली दवा रखते हैं। इस दवा को खाकर वह मर जाते हैं। इनके मरने का पता तब चलता है जब घर असहनीय बदबू से भर जाता है, जिससे 'प्लेग' जैसी घातक बीमारी का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे घरेलू टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप चूहों को मारे बिना ही घर से भगा सकते हैं। आइये जानते हैं घरेलू टिप्स के बारे में-

1. पिपरमेंट

चूहे पिपरमेंट की गंध से दूर भागते हैं। चूहों को भगाने के लिए घर के हर कोने में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें तो चूहे खुद ही घर छोड़कर भाग जाएंगे।

2. तंबाकू

तंबाकू भी चूहों को भगाने का कारगर तरीका है। कटोरी में चुटकी भर तंबाकू लें, जिसमें 2 चम्मच देशी घी मिलाएं। बेसन या मिलाकर गोलियां बना लें, जिन्हें घर के कोनों में रख दें। इन्हें खाते ही चूहे बेहोशी की हालत में घर छोड़कर बाहर निकल जाएंगे।

3. पुदीना

चूहों को पुदीने की महक नापसंद है। पुदीने की पत्तियों को घर में व बिल के पास रखने से चूहे दोबार आपके घर की ओर रुख नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े : मात्र 50 हजार में अपनी छत पर लगवायें सोलर पैनल, होगी लाखों की कमाई, सरकार भी दे रही खूब सब्सिडी

4. फिटकरी

फिटकरी और चूहों के बीच छत्तीस का आंकड़ा होता है। फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव कर दें। ऐसा करने से चूहे पलटकर आपके घर का रुख नहीं करेंगे।

5. तेजपत्ता

चूहों को घर से भगाने के लिए तेजपत्ता रामबाण साबित होता है। घर के कोनों में तेजपत्ता रख दें। इसकी खुशबू से चूहे आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे।

6. कपूर

चूहों को भगाने के लिए कपूर का भी इस्तेमाल किया जाता है। कपूर की गंध से चूहों को सांस लेने में परेशानी होती है। अगर आप यह घर के कोनों में रख देंगे तो चूहे घर से भाग जाएंगे।

7. काली मिर्च

चूहों को घर से भगाने में काली मिर्च भी काफी असरदार है। घर के उन कोनों में काली मिर्च के दाते फैला दें, जहां चूहे छिपते हैं। इसके बाद चूहे आपके घर से गधे की सींग की तरह गायब हो जाएंगे।

8. लाल मिर्च

लाल मिर्च भी चूहों को भगाने का बेहतर उपाय है। घर की जिन जगहों पर चूहों का तांड़व रहता है, वहां लाल मिर्च का छिड़काव करें। इसके बाद फिर कभी चूहे वापस नहीं लौटेंगे।

यह भी पढ़ें... किचन में नहीं दिखेंगे कॉकरोच, करें बस ये छोटा सा उपाय