
लखनऊ. कहते हैं ट्रीट योर बॉडी साइक अ टेंपल। जैसे मंदिर में पूजा करने से पहले हम उसकी अच्छे से साफ सफाई करते हैं, ठीक उसी तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसकी देखरेख करना जरूरी है। देखरेख से मतलब अपनी ब्यूटी पर ध्यान देना नहीं है बल्कि स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाना है। अगर स्वास्थ्य का ठीक तरह से ध्यान न दिया जाए, तो कई तरह की बीमारियां हमें घेर लेती हैं।
मोटापे से घिरती बीमारियां
दुनियाभर में करोड़ों लोग मोटापे के शिकार हैं। हेल्दी फूड खाने की बजाय लोग फास्ट फूड्स और तली भुनी चीजें ज्यादा खाते हैं। ये चीजें बेशक आपको टेस्ट जरूर देती हैं लेकिन सेहत खराब करती हैं। इसका खामियाजा आगे चलकर भुगतना पड़ता है। आज दुनिया में कम से कम 20 प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त है। मोटापा कोई बीमारी नहीं होती लेकिन यह कई बीमारियों की वजह बन सकती है। इसकी वजह से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट फेलियर, अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल, जो़ड़ों में दर्द जोसी परेशानी होती है। यहां तक कि बांझपन का खतरा भी मोटापे का कारण हो सकता है।
ये वजहें बन सकती हैं मोटापे का कारण
इसकी कई वजहें हो सकती हैं जैसे कि तनाव, नींद न आना, गलत समय पर खाना, एक ही समय पर ज्यादा खाना ग्रहण करना, हार्मोन असंतुलन, जेनेटिक इफेक्ट, दवाओं के दुष्प्रभाव (दवाएं लेना भी मोटापे के एक प्रमुख कारण होता है।)
इस तरह कर सकते हैं वजन कम
मायने ये नहीं रखता कि इसका कारण क्या है। मायने ये रखता है कि इसे रोका या कम किस तरह किया जाए। बढ़ती चर्बी को घटाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट शहद और नींबू का मिश्रण पी सकते हैं। सुबह खाली पेट इसे पीने से बॉडी टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पेट भी साफ रहता है। इसके अलावा आप अजजायन का पानी पिएं। अजवायन से मोटाबॉलिजम बढ़ता है जिससे फैट बर्न होने की प्रक्रिया शुरू होती है। अगर दही खाने के शौकीन हैं, तो नमक या चीनी डालकर खाने की बजाय सादी दही खाएं। इससे धीरे-धीरे वजन कम होगा।
Published on:
21 Apr 2018 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
