
Aaj ka Panchang (9th march 2022) हिंदू पंचांग यानी कि हिंदू धर्म का कैलेंडर, हिंदू पंचांग की खास विशेषताएं हैं। हिंदू समाज में इसकी मान्यता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हिंदू समाज में होने वाले त्यौहार रीति रिवाज शादी विवाह यहां तक जन्मदिन पंचांग की तिथियों के अनुसार ही मनाया जाता है। हिंदू पंचांग काफी व्यापक है जो पूरे विश्व में तिथियों की गणना करने की क्षमता रखता है।
हिन्दू पंचांग नक्षत्रों की दशा व दिशा को ध्यान में रखते हुए तिथियों का निर्धारण करता है। पंचांग में चंद्रमा व सूर्य दोनों की स्पष्ट गति को ध्यान में रखा जाता है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर दिन व तिथियों का निर्धारण हिंदू पंचांग में किया जाता है। हिंदू धर्म में ग्रहों को देव तुल्य माना जाता है। ऐसे में उनकी स्थिति व दिशा के अनुसार तिथियों का निर्धारण किया जाता है इसी के आधार पर तिथियों को शुभ या अशुभ निर्धारित किया जाता है। हिंदू पंचांग की अपनी वैज्ञानिक मान्यता है जिसके चलते विश्व स्तर पर इसकी स्वीकार्यता भी है।
आज का पंचांग
दिनों - 09 मार्च 2022
दिन - बुधवार
विक्रम संवत - 2078
शक संवत -1943
अयन - उत्तरायण
ऋतु - वसंत ऋतु
मास - फाल्गुन
पक्ष - शुक्ल
तिथि - सप्तमी रात्रि 02:27 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 08:35 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग - विष्कम्भ रात्रि 01:11 तक तत्पश्चात प्रीति
राहुकाल - दोपहर 12:00 से दोपहर 01:30 तक
सूर्योदय - 06:09
सूर्यास्त - 17:51
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण - होलाष्टक प्रारंभ
10 march
कल से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है होलाष्टक के बाद से गर्मा का मोसम शुरू हो जाता है और गर्मी के मौसम में त्वचा की समस्या काफी आम होती है। ऐसे में त्वचा की समस्या के लिए हम आप को कुछ समाधान बताने जा रहे हैं जिसक प्रयोग कर के आप अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में घमौरियां होने की समस्या होता है। हम आप को कुछ उपाय बताने जा रहे है जिससे आप की घमौरियों तो दूर होंगी हीं साथ में आप की त्वाचा में निखार भी आएगा।
-नीम के १० ग्राम फूल व थोड़ी मिश्री पीसकर पानी में मिला के खाली पेट पी लें। इससे घमौरियाँ शीघ्र गायब हो जायेंगी और बाल भी मजबूत होंगे।
-नारियल तेल में नींबू-रस मिलाकर लगाने से घमौरियाँ गायब हो जाती हैं, नारियल का तेल बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।
-मुलतानी मिट्टी लगा के कुछ मिनट बाद स्नान करने से गर्मी और घमौरियों का शमन होता
Updated on:
09 Mar 2022 10:58 am
Published on:
09 Mar 2022 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
