18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Alert: भारी बारिश के साथ मध्यम तूफान मचाएगा तबाही, 19 जिलों में Red Alert

IMD Red Alert: मौसम विभाग ने अभी-अभी जबरदस्त बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ayush Dubey

Sep 12, 2023

IMD Red Alert

19 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

IMD Heavy Rainfall Alert: प्रदेश में अगले 72 घंटे तक जबरदस्त बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ इन जिलों में मध्यम तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इन 19 जिलों में आज 40 से 60 kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Red alert in 19 district: इन 19 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:Weather Alert राजधानी सहित 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 62-87 kmph की रफ्तार से चलेगी हवाएं


यह भी पढ़ें:सुधर गया कलुआ बंदर, शराब और नॉन वेज छोड़ बना शाकाहारी, देखें फोटो

Orange and yellow alert in 10 district: 10 जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। बदायूं, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, संत कबीर नगर और भदोही में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वही फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर और राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें:10 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कछवां पुलिस नें कुछ ऐसे पकड़ा तस्कर

UP में इस वजह से हो रही है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार एक मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, रायसेन, उमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर और दीघा से होकर गुजर रही है। वही ट्रफ फिर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक जा रही है। जो औसत समुद्र तल से 2.1 किमी ऊपर तक फैली है। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण अब मध्य मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। ईस्ट वेस्ट शियर जोन समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किलोमीटर के बीच 21 डिग्री उत्तर में लगभग अक्षांश पर चलता है। यह सिस्टम में यूपी में बारिश के लिए जिम्मेदार हैं।