
लखनऊ. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 8 मई सुबह 8:00 बजे से टोल टैक्स वसूलना शुरू हो गया है। लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25% छूट के साथ टोल टैक्स की दरें तय की गई है। कार जीप या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 चुकाने होंगे। प्रति किमी 2.45 रुपए टोल टैक्स वसूला जाएगा। फिलहाल, टोल टैक्स नगद देना होगा। यूपीडा के अनुसार दो-तीन दिन में सभी टोल प्लाजा पर फास्टटेक से टोल टैक्स वसूलने की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही व्यवस्था को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भी फास्ट ट्रैक के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान किया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 13 टोल प्लाजा हैं। एक्सप्रेसवे के बीच के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे। बीच में कहीं से सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा। टोल की दरें चालू वित्तीय वर्ष से प्रभावी रहेंगी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्थापित सभी टोल प्लाजा के संचालन टूल कनेक्शन और 6 एंबुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहनों के लिए चयनित एजेंसी को कैबिनेट का अनुमोदन पहले ही मिल चुका है।
राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ ही वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी। यूपी के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल टोल टैक्स नगद देना होगा। फास्टटैग की व्यवस्था पूरी तरह से लागू होने पर जहां से चलेंगे और जहां उतरेंगे उतनी दूरी का टोल टैक्स सता खाते से कट जाएगा।
ये भी पढ़ें: महंगा हुआ लोन, इन बैंकों ने बढ़ाए रेट ऑफ इन्टरेस्ट
Updated on:
03 May 2022 09:52 am
Published on:
03 May 2022 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
