
Toll tax will be expensive here from April 1
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों की मार झेल रहे वाहन स्वामियों को अब टोल टैक्स भी अधिक देना पड़ेगा। दरअसल, नेशनल हाईवे का सफर एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल टैक्स में 10 से 65 रुपये तक की वृद्धि की है। विभाग ने हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए प्रति वाहन 10 रुपये व कामर्शियल में 65 रुपये तक बढ़ोतरी की है।
अधिकारियों के मुताबिक एनएचएआई नये वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स में बदलाव करती है। नतीजतन उत्तर प्रदेश की राजधानी से जुड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आना-जाना एक अप्रैल से महंगा हो गया। एनएचएआई कानपुर हाइवे पर नवाबगंज, फैजाबाद हाईवे पर अहमदपुर, रोहिणी और रायबरेली हाईवे पर दखिना पर वसूली करता है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कार और जीप के टोल टैक्स में 10 रुपये का इजाफा किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ओवरसाइज वाहन के टोल में की गई है। इनमें एक तरफ के टोल में 65 रुपये की वृद्धि की गई है। नीचे दी गईं सभी दरें नई और पुरानी के प्रारूप में रुपये में दी गई है। पुरानी दरों का मतलब 2021-22, नई दरें यानि 2022-23 वित्तीय वर्ष से है।
टोल प्लाजा- नवाबगंज, कानपुर हाईवे, एनएच-25
वाहन (एकल यात्रा) नई दर - पुरानी दर (वापसी यात्रा) नई दर - पुरानी दर
कार - 90 - 80 - 130 - 120
छोटे कॉमर्शियल - 140 - 130 - 215 - 195
बस, ट्रक (दो एक्सल) -295 - 270 - 445 - 405
तीन एक्सल वाहन - 325 - 295 - 485 - 440
चार से छह एक्सल - 465 - 425 - 700 - 635
सात एक्सल या अधिक – 565 - 515 - 850 - 770
टोल प्लाजा- अहमदपुर, फैजाबाद हाइवे, एनएच-28
वाहन (एकल यात्रा) नई दर - पुरानी दर (वापसी यात्रा) नई दर - पुरानी दर
कार - 110 – 100 – 160 - 145
छोटे कॉमर्शियल – 175 – 160 - 260 - 235
बस, ट्रक (दो एक्सल) – 365 – 330 – 545 - 495
तीन एक्सल वाहन – 400 – 360 – 595 - 540
चार से छह एक्सल – 570 – 520 – 855 - 780
सात एक्सल या अधिक – 695 – 630 – 1045 - 945
टोल प्लाजा- दखिना शेखपुर, रायबरेली हाईवे, एनएच-24 बी
वाहन (एकल यात्रा) नई दर - पुरानी दर (वापसी यात्रा) नई दर - पुरानी दर
कार – 105 – 95 – 160 - 145
छोटे कॉमर्शियल – 170 – 155 – 255 - 235
बस, ट्रक (दो एक्सल) - 360 – 325 – 540 - 490
तीन एक्सल वाहन – 390 – 355 – 585 - 530
चार से छह एक्सल – 560 – 510 – 845 - 765
सात एक्सल या अधिक – 685 – 620 – 1025 - 930
टोल प्लाजा- रोहणी, फैजाबाद हाईवे, एनएच 28
वाहन (एकल यात्रा) नई दर - पुरानी दर (वापसी यात्रा) नई दर - पुरानी दर
कार – 115 – 105 – 170 - 155
छोटे कॉमर्शियल – 185 – 165 – 275 - 250
बस, ट्रक (दो एक्सल) – 385 – 350 – 575 - 520
तीन एक्सल वाहन – 420 – 380 – 625 - 570
चार से छह एक्सल – 600 – 545 – 900 - 820
सात चक्का या अधिक - 730 – 665 – 1100 - 995
Updated on:
31 Mar 2022 03:20 pm
Published on:
30 Mar 2022 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
