26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक तरफ सीएम योगी ने दी बड़ी खुशखबर, तो दूसरी तरफ राजभर ने लिया बड़ा फैसला

एक तरफ सीएम योगी ने दी बड़ी खुशखबर, तो दूसरी तरफ राजभर ने लिया बड़ा फैसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 3:50 PM IST

cm yogi

एक तरफ सीएम योगी ने दी बड़ी खुशखबर, तो दूसरी तरफ राजभर ने लिया बड़ा फैसला

सीएम की सख्ती पर आठ गुना बढ़ी धान खरीद

लखनऊ. धान खरीद को लेकर मुख्यमंत्री की शक्ति के बाद प्रदेश में धान खरीद 8 गुना बढ़ गई है। पहले जहां दो से ढाई हजार में मैट्रिक टन खरीद हो रही थी। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद बढ़कर 2० हजार मैट्रिक टन प्रतिदिन हो गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह फील्ड में निकले और क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें।सीएम योगी ने कहा कि धन क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा ना हो।


राजभर ने भाजपा सरकार पर दिया बयान

हरदोई. पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के नन्हे-मुन्ने जहां शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर तरस रहे हैं वहीं स्टैच्यू पर करोड़ों बरस रहे हैं। सरकार यदि यही रुपया देश के भविष्य नौनिहालों की शिक्षा मजबूत करने पर लगाती तो ज्यादा बेहतर होता।

उन्होंने कहा कि सरकार को स्टैच्यू पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बजाय यह रुपया गरीबों की शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर लगाना चाहिए था। अतिपिछड़ा और अतिदलित लोगों के कल्याण के लिए अतिपिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है। लेकिन सरकार उसे ठंडे बस्ते में डाले हुए है। इस रिपोर्ट को लागू कराने के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं।


उद्योग लगाने पर महिलाअों को 35% छूट

कानपुर. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग के तहत जो भी योजनाएं हैं उसमें महिलाओं को 35% की छूट देने की घोषणा एसएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने की।