16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर ट्रैफिक में बदलाव, जाने अपने क्षेत्र के ट्रैफिक का हाल

निशातगंज के आसपास सुबह 6 से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा डायवर्जन

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 21, 2023

शहीदों  का होगा सम्मान

शहीदों का होगा सम्मान

पुलिस स्मृति दिवस पर शनिवार को निशातगंज के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। यह डायवर्सन सुबह 6 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान हर तरह वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार ने बताया कि नो पार्किंग जोन आईटी चौराहा से गेट नंबर 5 सेंट्रल बैंक तिराहे तक होगा। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं होंगे।

इन चौराहों पर ना निकले

निशातगंज से आईटी चौराहे की ओर वाहन इंदिरा ओवर ब्रिज ढाल तिराहे से सीधे नहीं जा सकेगा। यह वाहन तिराहे से बाएं न्यू हैदराबाद निशातगंज से एनसीसी कार्यालय, बंधा रोड होकर जा सकेगा। छन्नी लाल चौराहे से सेंट्रल बैंक तिराहे की और वाहन पुलिस लाइन अस्पताल गेट नंबर पांच, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन सेंट्रल बैंक तिराहे से बाएं इंदिरा ओवर ब्रिज ढाल तिराहे से सीधे न्यू हैदराबाद निशातगंज से एनसीसी कार्यालय, बंधा रोड से गुजरेंगे।

आज के दिन इन सड़को से निकले

इसी तरह अयोध्या रोड, जी टीआई की ओर से आने वाली बसें बादशाह नगर चौराहे से निशातगंज, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बादशाहनगर चौराहे से ओवर ब्रिज होते पेपर मिल तिराहा, सुशीला स्मृति वाटिका के रास्ते गन्तव्य जा सकेंगे। सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु , डालीगंज पुल से आने वाले वाहन आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर 5, अयोध्या रोड, निशातगंज नहीं जा सकेंगे। ये वाहन आईटी चौराहे से सीधे या बाएं निराला नगर विवेकानंद ओवर ब्रिज, कपूरथला, छन्नी लाल चौराहा होकर जा सकेगा।