17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में IAS अफसरों का ट्रांसफर, लखीमपुर खीरी से लेकर झांसी तक फेरबदल

योगी सरकार ने बुधवार 18 अक्टूबर 2023 को कई IAS अधिकारियों के तबादले कर दिया। खीमपुर से लेकर मेरठ तक के कई अधिकारी शामिल हैं। देखें लिस्ट….

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Oct 18, 2023

transfer_list.jpg

,,

पांच IAS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। लखीमपुर खीरी और सहारनपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारियों का भी तबादला हो गया है। IAS अफसर उमाकांत त्रिपाठी को झांसी मंडल का अपर आयुक्त की मिली है। IAS अधिकारी अनिल कुमार सिंह का तबादला हो गया है। अनिल कुमार सिंह को औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार मौजूदा समय में मुख्य विकाद अधिकारी लखीमपुर खीरी के पद पर तैनात थे। झांसी और सहारनपुर समेत लखीमपुर खीरी में भी बदलाव हुआ है।

IAS ऑफीसर विजय कुमार का तबादला
विजय कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग बनाया गया है। विजय कुमार तबादला होने से पहले तक सहारनपुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। IAS अफसर उमाकांत त्रिपाठी को भी नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उमाकांत त्रिपाठी को झांसी मंडल का अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

जसबीर कौर को अपर आयुक्त मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है
मौजूदा समय में उमाकांत त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा के पद पर तैनात थे। इसके अलावा प्रतीक्षारत चल रहे जसबीर कौर को अपर आयुक्त मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी रवि रंजन विशेष सचिव कृषि से विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।