
Trichobezoar disease:बालों को नोचकर खा जाती थी किशोरी, पेट से निकाला बालों का दो किलो का गुच्छा
लखनऊ. (Trichobezoar disease) मानसिक मंदित एक 17 वर्षीय किशोरी अपने बालों को नोचकर खा जाती थी। कई सालों से वह ऐसा करती आयी थी। इस वजह से उसके पेट में गांठ बन गयी। (Trichobezoar disease) उसके पेट में दर्द भी रहता था। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने पेट का ऑपरेशन का बालों का बड़ा गोला निकालकर उसे नई जिंदगी दी। गांठ के रूप में पेट में दो किलो बाल एकत्र हो गए थे।
(Trichobezoar disease) किशोरी बचपन से ही मानसिक मंदित है। पिछले कई महीनों से उसका खाना-पीना कम हो गया। और वजन सिर्फ 32 किलो रह गया। तब परिवारवाले उसे बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने ऑपरेशन कर बालों का दो किलो का गोला निकाला। किशोरी बलरामपुर जिले की की रहने वाली है। (Trichobezoar disease) 10 दिन पहले उसे पेट में भीषण दर्द और उल्टियां होने लगीं। सर्जरी विभाग के डॉ. एसआर समदर ने बताया कि उसके अमाशय में बालों की गांठ होने की जानकारी मिली। एंडोस्कोपी हुई तो 20 सेंटीमीटर चौड़ी गांठ दिखी। (Trichobezoar disease) इस गोले के चलते अमाशय से छोटी आंत का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। नतीजतन खाए गए पदार्थ आगे नहीं जा पा रहे थे।
(Trichobezoar disease) ट्राइकोबीजोर बीमारी
(Trichobezoar disease) चिकित्सकों के अनुसार उसे ट्राइकोबीजोर नामक बीमारी थी। यह बीमारी बालों को नोच कर खाने के चलते होती है। यह बहुत ही दुर्लभ रोग है। युवती की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। अभी उसे अस्पताल में ही रखा गया है।
Published on:
03 Sept 2021 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
