
मोबाइल छोडक़र भाग निकला
लखनऊ के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक दो मकानों की बाउंड्री तोड़कर घुस गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला । दोनों मकान मालिकों ने तालकटोरा थाने पर तहरीर दी हैं।
इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक क्षतिग्रस्त मकान नंबर ई-1218 संजय कांत द्विवेदी और ई-1220 पूनम पांडेय का है। शुक्रवार सुबह ट्रक टक्कर मारता हुआ बाउंड्री के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से मोबाइल छोडक़र भाग निकला।
हादसे में संजय कांत द्विवेदी के मकान का अगले हिस्से का गेट, बाउंड्रीवाल टूट गई, जबकि पूनम पांडेय के मकान की बाउंड्रीवाल और गेट टूट गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक सुल्तानपुर रोड गंगागंज चौराहे के पास प्रकाश ब्रिक फील्ड का है। ट्रक में चालक का मोबाइल बरामद हुआ है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Published on:
02 Dec 2023 10:30 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
