22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसंती रंग से सराबोर रही अवध महोत्सव की बारहवीं सांस्कृतिक संध्या

भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को विद्या की देवी सरस्वती जी की भक्ति का रसापान कराया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 16, 2021

twelfth cultural evening Awadh festival filled with spring colors

twelfth cultural evening Awadh festival filled with spring colors

लखनऊ, प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में कथा मैदान आशियाना लखनऊ में चल रहे अवध महोत्सव-2021 की बारहवीं सांस्कृतिक संध्या बसंती रंग से सराबोर रही। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने आज की बारहवीं सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रिया पाल, पवन पाल, अनुराग शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित थे।

बारहवीं सांस्कृतिक संध्या का आरम्भ इप्शिता अरोड़ा ने दुर्गा स्तुति नमो नमो दुर्गे पर भावपूर्ण नृत्य से कर दर्शकों को भगवती देवी दुर्गा के नवों रूपों के दर्शन करवाये। भगवती देवी दुर्गा के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुूति के उपरान्त जया सिंह ने वीणा वादिनी ज्ञान की देवी अपनी दया बरसा देना मेरे सिर पर हाथ धरो मां ज्ञान की ज्योति जगा देना, वैष्णवी रावत ने हे सरस्वती मां ज्ञान की देवी कृपा करो देकर वरदान हे मात मेरा अज्ञान हरो, वर्दा मेहरोत्रा ने ध्वल वस्त्र में शोभति हंस पे होए सवार, मात सरस्वती को सदा नमन करे संसार पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को विद्या की देवी सरस्वती जी की भक्ति का रसापान कराया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अनु यादव ने शुभ दिन आयो, आरोही नाहिल ने मां कृपा करो, आयुष कश्यप ने दुहाई है, रिद्धिमा सोनकर ने हो के शेर पर सवार पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त अविरल प्रताप सिंह ने यह मेरा दिल, आादिल ने सुनो गौर से, गुड्डू बंसल ने तेरे बिना, हर्षिता चतुर्वेदी ने सोलह बरस की, सरगम चैधरी ने मुखड़ा चांद सा टुकड़ा, नवनीत कुमार ने यह दिल उनकी गीत को सुनाकर श्रोताओं को अपने साथ खुब झुमाया।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में आदित्य, नरसिंह और शैलेष ने संयुक्त रूप से चुनरी चुनरी, आयुषी तिवारी ने मोरे सइया सुपर स्टार, शगुन यदुवंशी ने बलम केसरी पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में मयंक, सत्येन्द्र, अभय, प्रदीप, उर्मिला, अनुष्का, किरन, प्रीति, चांदनी, आशी, परी, कृष्णा और हिमेश ने सुनो गौर से दुनिया वालों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत की। इसी क्रम में अभय दास और मोनू भारती ने मैं निकला गड्डी ले के पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिल को जीत वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त तान्या भारद्वाज ने हे मां शारदे पर नृत्य किया। अतन शुक्ला ने शीला पाण्डेय द्वारा लिखित कहानी सबक का मंचन पपेट द्वारा कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया।