
रफ्तार का कहर: रमजान में सहरी करके घर से निकली दो महिलाओं को कार ने मारी टक्कर दोनों की हुई पर मौत
यूपी की राजधानी लखनऊ में निशातगंज क्षेत्र स्थित पेपर मिल कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पैदल चल रही दो महिलाओं को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। निशातगंज की रहने वाली शाहिदा बानो और शबनम मंगलवार सुबह सहरी कर घर से निकली थी। उसी समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची महानगर थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना मंगलवार सुबह की है। शाहिदा बानो और शबनम सहरी के बाद किसी काम से बाहर निकली थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों महिलाएं सड़क के किनारे चल रही थीं। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने शोर मचाकर कार चालक को रोक लिया। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
Published on:
02 Apr 2024 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
