26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर पर उमा भारती का बड़ा बयान, राहुल-अखिलेश और माया-ममता को किया आमंत्रित

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी अयोध्या को चुनाव के साथ नहीं जोड़ा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 1 Nov 2018, 5:34 PM IST

Uma Bharti

राम मंदिर पर उमा भारती का बड़ा बयान, राहुल-अखिलेश और माया-ममता को किया आमंत्रित

लखनऊ. राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने राम मंदिर मामले में विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीति न करने की सलाह दी है। झांसी से सांसद उमा भारती ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग ही बीजेपी पर इस मुद्दे का चुनावी इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हैं।

उमा भारती ने दावा करते हुए कहा कि राम मंदिर मुद्दा बीजेपी के लिये कभी भी चुनावी मुद्दा नहीं रहा। कहा कि मैं चाहता हूं कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर एकजुट होकर बातचीत को आगे बढ़ाएं। जब कांग्रेस, कम्यूनिस्ट पार्टियां और समाजवादी नेता सकारात्मक भूमिका अदा करेंगे तो बिना किसी बाधा के राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। बीजेपी सांसद ने कहा, लेकिन विपक्षी दल राम मंदिर के बहाने गंदी राजनीति करने के साथ ही समाज में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का नाम लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग समाज में जहर फैलाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी क्यों कह रहे हैं दिवाली के बाद राम मंदिर पर खुशखबरी मिलने वाली है?

अब डिस्प्यूट ऑफ लैंड का मुद्दा है राम मंदिर
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या मामला अब डिस्प्यूट ऑफ फेथ की डिस्प्यूट ऑफ लैंड का मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर यह डिस्प्यूट ऑफ लैंड का मुद्दा है तो सभी पक्ष मिलकर इसे अदालत के बाहर सुलझा सकते हैं। उमा भारती ने कहा कि हमने कभी भी अयोध्या को चुनाव के साथ नहीं जोड़ा है। इसके लिए हमने सरकारें खोई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिये सत्ता नहीं, राम जन्मभूमि आंदोलन महत्वपूर्ण था।