8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather in UP : यूपी के मौसम ने यूएन को भी डराया, महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कह दी बड़ी बात

- UP Weather Alert- बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बारिश के हालातों पर जताई चिंता

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 01, 2019

Weather in UP

यूपी और बिहार में बाढ़ के हालातों पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बारिश (UP Weather) का पानी परेशानी बन गया है। पूर्वांचल के कई जिलों में हर तरफ पानी-पानी है। राज्य में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अफसरों की सभी छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। साथ ही उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने निर्देश दिये हैं। यूपी और बिहार में बाढ़ के हालातों पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में हुई मौतों से दुखी हैं। सोमवार को जारी अधिकारिक बयान में एंटीनियो गुटेरेस ने कहा कि यूपी और बिहार में आई बाढ़ की वजह से लोगों को विस्थापित होना पड़ा है और संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में अभी इतने दिन और होगी बारिश, सीएम योगी ने रद्द की अफसरों की छुट्टियां, स्कूल बंद


मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भले ही मंगलवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि मानसून अभी सक्रिय रहेगा। उन्होंने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : अभी कम से 15 दिन और होगी जोरदार बारिश, इस बार टूट जाएगा यह रिकॉर्ड